11:26PM राजस्थान: एंबुलेंस घोटाले में CBI जांच की सिफरिश
राजस्थान के एंबुलेंस घोटाले में CBI जांच की सिफारिश, CM वसुंधरा राजे ने की सिफारिश. घोटाले में कई कांग्रेसी नेताओं के नाम शामिल.
10:42PM नितिन गडकरी कल नागपुर रवाना होंगे
10:35PM रिश्वत लेते पकड़े गए हैदराबाद के डिप्टी कमिश्नर, CBI ने गिरफ्तार किया
हैदराबाद के डिप्टी कमिश्नर (इनकम टैक्स) को 23 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया.
09:45PM दिल्ली: सैंट्रो कार में आग लगी, दो लोगों को सुरक्षित बचाया गया
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक सैंट्रो कार में आग लग गई. कार में बैठे दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. घटना की वजह से इलाके में लंबा जाम लग गया.
09:00PM डिप्टी सीएम का पद चाहती है शिवसेना: सूत्र
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि शिवसेना बीजेपी से डिप्टी सीएम का पद चाहती है. कहा जा रहा है कि 1995 में जो फॉर्मूला अपनाया गया था, शिवसेना इस बार भी उसी फॉर्मूले पर सरकार का गठन चाह रही है.
08:45PM आंध्र पटाखा फैक्ट्री धमाका: मरने वालों की संख्या 13 हुई, 5 घायल
08:16PM कैबिनेट से कोल ऑर्डिनेंस को मंजूरी: अरुण जेटली
कैबिनेट से कोल ऑर्डिनेंस को मंजूरी. सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया था कोल ब्लॉक आवंटन.
08:13PM निजी कोयला खदानों की ई-नीलामी होगी: जेटली
निजी कोयला खदानों की ई-नीलामी होगी. 3-4 महीनों में नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
08:10PM कोयला खदानों पर आएगा अध्यादेश: जेटली
07:17PM कल चंडीगढ़ रवाना होंगे वेंकैया नायडू और दिनेश शर्मा
07:03PM आजतक का खुलासा, दिल्ली में बड़े बैंकों के नाम पर धोखाधड़ी
आजतक का बड़ा खुलासा, दिल्ली में बड़े बैंकों के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी. दिल्ली पुलिस के पास आईं हैं कई शिकायतें.
06:47PM दिल्ली: पिछले हफ्ते डेंगू के 67 नए मामले दर्ज
दिल्ली में पिछले हफ्ते डेंगू के 67 नए मामले दर्ज किए गए हैं. अब तक दिल्ली में डेंगू के कुल 225 मामले दर्ज किए गए हैं. अब तक सिर्फ 1 मरीज की मौत हुई है.
06:35PM दिल्ली: केमिकल गोदाम में आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद
दिल्ली के बाबरपुर इलाके में एक केमिकल गोदाम में आग की खबर है. मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौजूद.
06:20PM गलत लोगों से घिरे हैं राज ठाकरे: राम कदम
MNS से बीजेपी में शामिल हुए राम कदम ने कहा कि राज ठाकरे एक अच्छे नेता है लेकिन वो गलत लोगों से घिरे हुए हैं और इसकी वजह से पार्टी को नुकसान हो रहा है.
06:09PM कैबिनेट मीटिंग के लिए 7RCR पहुंचे केंद्रीय मंत्री
कैबिनेट मीटिंग के लिए 7RCR पहुंचे अनंत कुमार, वेंकैया नायडू, हर्षवर्धन, अरुण जेटली और पीयूष गोयल.
05:55PM आंध्र पटाखा फैक्टी धमाके में 11 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में 9 महिलाएं शामिल हैं.
05:27PM अब देखना है कि बीजेपी हफ्ता वसूलने वालों के साथ देती है या भ्रष्टाचारियों का: सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का बीजेपी पर निशना, 'अब देखना है कि महाराष्ट्र में बीजेपी हफ्ता वसूलने वालों के साथ देती है या भ्रष्टाचारियों का.'
05:02PM महाराष्ट्र में बीजेपी का ही मुख्यमंत्री बनेगा: राजीव प्रताप रुडी
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री चुनने की कवायद तेज हो गई है. महाराष्ट्र बीजेपी के प्रभारी राजीव प्रताप रुडी ने ये साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा.
04:59PM बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे महाराष्ट्र बीजेपी प्रभारी राजीव प्रताप रुडी
04:51PM नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे कैप्टन अभिमन्यु
04:45PM अमित शाह से मिलने पहुंचे रामबिलास शर्मा
अमित शाह से मिलने पहुंचे रामबिलास शर्मा. शर्मा के साथ अनिल जैन भी शाह से मिलने पहुंचे हैं.
04:15PM आंध्र प्रदेश: ईस्ट गोदावरी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 10 की मौत
आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, धमाके में 10 लोगों की मौत.
04:01 PM प्रज्ञान ओझा का गेंदबाजी एक्शन संदेह के घेरे में
इससे पहले सईद अजमल और सुनील नरेन का एक्शन आया था संदेह के घेरे में.
03:55PM हमें हालात के लिए तैयार रहना होगा: उद्धव ठाकरे
सही समय पर फैसला लेगी शिवसेना: उद्धव ठाकरे
03:41PM जम्मू के रामबन में आतंकी संगठनों के ठिकाने का भंडाफोड़
आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई.
03:27PM स्थिरता और विकास के लिए बीजेपी को समर्थन: शरद पवार
पवार बोले, कांग्रेस-एनसीपी का साथ आना संभव नहीं है. कांग्रेस-एनसीपी सरकार नहीं बना सकते.
02:25 PM धौलाकुआं गैंगरेप: पांचों दोषियों को उम्रकैद
दिल्ली के बहुचर्चित धौलाकुआं गैंगरेप में द्वारका कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया. इस मामले में पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.
01:58 PM महाराष्ट्र की जनता बीजेपी की सरकार चाहती है: संबित पात्रा
01:48 PM नितिन गडकरी और अमित शाह की मुलाकात खत्म
गडकरी के घर करीब एक घंटे तक चली बैठक. महाराष्ट्र में सरकार के मसले पर हुई बात.
01:39PM आलाकमान जिसे चुनेगा, वो सीएम बनेगा: कृष्ण पाल गुर्जर
हरियाणा में सीएम पद के उम्मीदवार के सवाल पर बोले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता.
01:28PM गडकरी ने फिर कहा, सीएम की रेस में नहीं
मैंने पहले ही कह दिया है कि मैं महाराष्ट्र सीएम की रेस में नहीं हूं: नितिन गडकरी.
01:20 PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ धरने पर बैठे नीतीश कुमार
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग. पटना में गांधी मैदान के समीप जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा के पास दिनभर का धरना.
01:12PM KBC के नाम पर लोगों को ठगने वाले 8 लोग गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की गिरफ्तारी. टीवी शो में बैक डोर एंट्री का वादा देकर लोगों को ठगते थे ये आरोपी.
01:03PM मुंबई में आज दोपहर बाद 3 बजे जश्न मनाएगी बीजेपी
बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस में किया ऐलान.
12:53PM नितिन गडकरी के घर पहुंचे अमित शाह
महाराष्ट्र में सरकार के मसले पर होगी बातचीत.
12:52PM आज अपनी कैबिनेट को डिनर देंगे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम आवास पर डिनर का आयोजन, मोदी ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को दिया न्योता.
12:40PM मुंबई: शिवसेना भवन में पार्टी विधायकों की बैठक
पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे कर रहे हैं बैठक की अध्यक्षता.
12:28PM जयललिता ने मेनका गांधी का शुक्रिया अदा किया
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ने तमिलनाडु की पूर्व सीएम को भेजे थे संदेश.
12:13PM चेन्नई: नशे में धुत पुलिसवाले ने महिला से किया झगड़ा
पुलिसवाले ने महिला को धमकाया भी.
12:01PM कांग्रेस-एनसीपी साथ लड़ते तो बीजेपी को हरा सकते थे: संदीप दीक्षित
11:51AM अगले दो हफ्तों में दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंगे ई-रिक्शा
बीजेपी नेता पिंकी आनंद का बयान. गडकरी-राज्यपाल मुलाकात के दौरान पिंकी भी थीं मौजूद.
11:40AM दिल्ली में कांग्रेस महासचिवों की बैठक
आतंरिक चुनावों पर पार्टी दफ्तर में हो रही है बैठक.
11:35 AM कभी अच्छा छात्र नहीं रहा, कभी अवॉर्ड नहीं मिला: PM
एम्स के दीक्षांत समारोह में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 'कभी अच्छा छात्र नहीं रहा, कभी अवॉर्ड नहीं मिला'
11:25 AM सीरिया: अमेरिकी विमानों ने कुर्द लड़ाकों के लिए हथियार और दवाइयां गिराईं
सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ लड़ रहे हैं कुर्द लड़ाके
11:10 AM जेपी नड्डा और राजनाथ का मुंबई दौरा टला
दोनों नेताओं को महाराष्ट्र में विधायक दल की बैठक के लिए मुंबई पहुंचना था. इसी बैठक में महाराष्ट्र के भावी CM का नाम तय किया जाना था. लेकिन दौरे को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
11:01AM बीजेपी को समर्थन दे सकती है शिवसेना
सूत्रों के हवाले से खबर. बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राजनाथ और अन्य बीजेपी नेताओं से मिल सकते हैं शिवसेना के नेता. शाम को हो सकती है मुलाकात. फिलहाल शिवसेना को बीजेपी की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है.
10:56AM ई-रिक्शा के मुद्दे पर दिल्ली के राज्यपाल से मिले गडकरी
ई-रिक्शा के मुद्दे पर दिल्ली के राज्यपाल नजीब जंग से मिले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी.
10:48AM पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद पहुंची एनआईए की टीम
बर्द्धमान धमाके की जांच के लिए पहुंची एनआईए ने डोमकल इलाके के घूरामारा मदरसा में की छापेमारी.
10:37AM AIIMS के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
10:26AM विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय मोदी को दिया जाना चाहिए: माजिद मेमन
एनसीपी नेता ने कहा, 'बीजेपी को प्रफुल्ल पटेल के ऑफर पर विचार करना चाहिए.
10:21AM 2जी केस: आरोप तय करने की तारीख 31 अक्टूबर तक टली
ए राजा, कनिमोई और अन्य पर तय होने हैं आरोप.
10:12AM पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे ए राजा
2जी घोटाले में आरोपी हैं पूर्व संचार मंत्री.
10:01AM फिरोजाबाद में सड़क हादसा, कार में सवार पति-पत्नी की मौत
चार बच्चे घायल, दिल्ली निवासी सुनील और शिल्पी की मौत.
09:51AM हरियाणा: मंगलवार को होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
पर्यवेक्षक के तौर पर वेंकैया नायडू कल जाएंगे चंडीगढ़.
09:43AM उत्तराखंड: बद्रीनाथ में बेनाकुली के पास बस हादसा
एक की मौत, कई घायल. 36 लोग थे बस में सवार, घायलों को जोशीमठ ले जाया गया.
09:31AM सेंसेक्स में 390 अंकों की उछाल
निफ्टी में भी 110 से ज्यादा अंकों की बढ़त.
09:15AM जे पी नड्डा और राजनाथ सिंह आज दोपहर बाद मुंबई पहुंचेंगे
महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त हुए हैं नड्डा और सिंह. नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की होगी बैठक. शिवसेना विधायक दल की भी आज होगी बैठक.
08:59AM यूपी के बिजनौर में प्रोफेसर की हत्या
धामपुर डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर मनोज कुमार का मर्डर. बदमाशों ने पत्नी को भी किया घायल, एसपी सहित पुलिस के कई अधिकारी मौके पर.
08:38AM दिल्ली के जाफराबाद इलाके में युवक की गोली मार कर हत्या
आपसी रंजिश के चलते मारी गोली, आरोपी युवक ने पुलिस के सामने किया सरेंडर.
08:27AM ऑस्ट्रेलियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
08:01 AM सेना ने जम्मू में एक संदिग्ध पाकिस्तानी को गिरफ्तार किया
पुंछ के केरनी इलाके की घटना, 45 साल के रहीम खान से हो रही है पूछताछ.
07:35AM शिवसेना सम्मानजनक चरण में पहुंची: सामना
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में छपा लेख- 'पीएम सहित समूची बीजेपी शिवसेना के खिलाफ थी. कांग्रेस और एनसीपी भी हमारे खिलाफ थी.'
6:30AM दिल्ली के धौलाकुआं गैंगरेप केस में आज मिलेगी दोषियों को सजा
धौलाकुआं गैंगरेप केस में आज अहम दिन है. इस केस में दोषी 5 दरिंदो को आज सजा सुनाई जाएगी. केस साल 2010 का है. जिसकी चार साल से कोर्ट में सुनवाई चल रही थी.
6:00AM हरियाणा: आज वेंकैया नायडू की मौजूदगी में विधायक चुनेंगे अपना नेता
हरियाणा में दिल्ली से नहीं थोपा जाएगा मुख्यमंत्री. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने
किया साफ. रविवार देर रात अमित शाह ने मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली बुलाया
है. आज वेंकैया नायडू की मौजूदगी में विधायक चुनेंगे अपना नेता.
5:40AM मेगा लोक अदालत में 918 मामलों का निपटारा
गाजियाबाद की जिला न्यायालय द्वारा आयोजित मेगा लोक अदालत में रविवार
को कुल 918 मामलों का निष्पादन किया गया तथा 29530 रूपये जुर्माना के
तौर पर वसूला गया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल श्रीवास्तव ने लोक अदालत
का आयोजन कराया था. लोक अदालत के दौरान विभिन्न वादकारियों के पक्ष में
3739937 रूपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र सौंपे गए.
5:05AM ग्रामीण उद्योगों की बढ़ावा देगी सरकार: कलराज मिश्र
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने कहा है कि केंद्र ग्रामीण, महिला और अनुसूचित जाति-जनजाति उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहा है. मिश्र अंतराष्ट्रीय महिला उद्यमिता शिखर बैठक में शामिल हुए और एक व्यवसायिक सत्र का उद्घाटन किया. आयोजकों की ओर से जारी विग्यप्ति के अनुसार मिश्र ने कहा कि उनका विभाग सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों की स्थापना के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए काम कर रहा है.
4:00AM पाकिस्तान के सिंध में सरकार से समर्थन वापस लेगी MQM
पाकिस्तान के सिंध में सरकार से समर्थन वापस लेगी MQM. सिंध में पीपीपी के नेतृत्व की सरकार है.
3:01AM जोधपुर के महापौर के खिलाफ वारंट जारी
राजस्थान के जोधपुर की एक अदालत ने जोधपुर नगर निगम (जेएमसी) को वित्तीय नुकसान करने के आरोप में शहर के महापौर रामेश्वर दधीच तथा जेएमसी के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारियों तथा दूसरे पूर्व अधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी किया है. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विजय प्रकाश सोनी ने कल वारंट जारी किया और सभी आरोपियों से कहा कि 10 दिसंबर को अदालत के समक्ष उपस्थित हों. आरटीआई कार्यकर्ता नंद लाल व्यास की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने आदेश जारी किया.
1:52AM राजनाथ सिंह आज सीएम चुनने के लिए जाएंगे महाराष्ट्र
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आज महाराष्ट्र जाएंगे. राजनाथ सिंह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए जाएंगे.
1:00AM करनाल से जीते मनोहर लाल से अमित शाह ने की मुलाकात
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मनोहर लाल से मुलाकात की है. मनोहर लाल हरियाणा सीएम की रेस में सबसे आगे हैं
12:28AM मुंबई: एटीएस ने एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
12:02AM मथुरा: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों पर पुलिस का छापा
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार को पुलिस ने आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी कर अवैध असलहे बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी हैं. जहां से कई बने हथियार बरामद किए गए हैं.
12:00AM दिल्ली: शराबियों ने की दिल्ली पुलिस के दो कॉन्स्टेबल की पिटाई
दिल्ली के उत्तमनगर में शराबियों ने दिल्ली पुलिस के दो कॉन्स्टेबल की पिटाई कर दी. दोनों कांसटेबल गंभीर हालत में डीडीयू अस्पताल में भर्ती.