दीपावली पर दरियादिली का रिकॉर्ड सूरत की एक हीरा कंपनी ने तोड़ दिया है. कंपनी ने अपने 1200 कर्मचारियों के लिए खजाना लुटा दिया है. गिफ्ट में कर्मचारियों को कार और आलीशान फ्लैट के रुप में बेशकीमती तोहफे मिले हैं. दीवाली पर बंपर गिफ्ट के बाद लोग कहने लगे हैं बॉस हो तो ऐसा.