11:34PM मसरत आलम को 7 दिन की पुलिस रिमांड, देशद्रोही गतिविधि के चलते गिरफ्तारी
11:30 PM नागपुर: नितिन गडकरी के रिश्तेदार के घर चोरी
10:35PM कांग्रेस संगठन में बदलो की प्रक्रिया में संगठन के 60% चेहरे बदले जाएंगे
09:46PM हरियाणा: कुंडली थाना पुलिस ने दिन में दूसरी बार पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप
नरेला सिंघु बॉर्डर पर फिर मिली कुंडली थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक दिन में दूसरी बार पकड़ी शराब की बड़ी खेप. सुबह 400 पेटी तो अब 165 पेटी पकड़ी अवैध शराब. दिल्ली लाई जा रही थी हरियाणा से शराब, 2 लोग गिरफ्तार.
09:36PM गुड़गांव के राजीव चौक पर ट्रक मे लगी आग, हाइवे जाम
गुड़गांव के राजीव चौक पर ट्रक मे लगी आग, हाइवे में लगा जाम, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची.
09:13PM मुंबई: स्नैपडील के गोदाम पर फूड एंड ड्रग्स विभाग का छापा
08:20PM योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, प्रो. आनंद कुमार, अजीत झा को स्वराज संवाद बैठक करने पर AAP का नोटिस
08:16PM हरियाणा: कैथल में राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल खिलाड़ी कर रहे हैं मजदूरी
07:41PM IPL-8: मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी
07:18PM मसर्रत आजादी के लिए लड़ रहा है: हाफिज सईद
06:57PM पश्चिम बंगाल के अस्पतालों में सभी गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज होगा: ममता
WB govt would soon make treatment of all types of cancer, cardiac problems and blood disorders completely free in state govt-run hospitals
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 17, 2015
Scope of treatment of blood disorders like blood cancer, thalassemia, alplastic anaemia, hemophilia would be enhanced for universal coverage
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 17, 2015
Services to be provided would include all types of medicines, radiation therapy, surgical procedures like open heart surgery, bypass surgery
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 17, 2015
06:24PM internet.org नेट न्यूट्रैलिटी के खिलाफ नहीं है: मार्क जकरबर्ग
06:02PM अमरोहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प
अमरोहा जिले के गजरौला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात घूंसे, 19 तारीख को जंतर-मंतर पर किसानों के पक्ष में रैली की रूप रेखा को लेकर कार्यकर्ताओं की मीटिंग में ही झड़प हो गई. प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री की मौजूदगी में हुआ पूरा वाकया. कार्यकर्ताओं के बीच टोपी को लेकर हुआ ये बवाल.
05:17PM UP सरकार को किसानों के लिए सोचना चाहिए: राजनाथ सिंह
05:05PM देशद्रोह की हरकत करने वालों को नहीं छोड़ेंगे: राजनाथ सिंह
04:51PM लापता बच्चों की तलाश के लिए सभी राज्य एडवाइजरी बोर्ड बनाएं: SC
04:39PM दिल्ली: तुगलकाबाद में 25 साल की युवती की लाश मिली
दिल्ली के तुगलकाबाद में 25 साल की युवती की लाश मिली है. किराए के मकान में लड़की को मृत पाया गया. पुलिस जांच में जुटी है.
04:13PM सेंट स्टीफेंस के छात्र देवांश मेहता को HC से राहत, निलंबन पर लगी रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंट स्टीफेंस के छात्र देवांश मेहता को राहत दी है. कोर्ट ने देवांश के निलंबन पर रोक लगाई है और कॉलेज को नोटिस जारी किया. कॉलेज ने देवांश को बिना इजाजत ई-मैग्जीन निकालने पर निलंबित किया था.
03:56PM दिल्ली: राहुल गांधी के घर जाने के लिए निकले प्रियंका वाड्रा और सोनिया गांधी
03:48PM नौहाट में मीरवाइज उमर फारुख का मार्च
03:45PM जम्मू कश्मीर: पुलिस और हुर्रियत समर्थकों में झड़प
श्रीनगर के कई इलाकों में हुर्रियत समर्थकों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद कई पुलिसवाले घायल हो गए.
03:28PM जम्मू कश्मीर: कई इलाकों में पत्थरबाजी
अलगाववादी नेता मसरत आलम की गिरफ्तारी के विरोध में जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में पत्थरबाजी हुई है, जिसमें कई पुलिसवालों के घायल होने की भी खबर है.
03:25PM दिल्ली: वकील मर्डर केस में एक गिरफ्तारी
दिल्ली के वकील मर्डर केस में पुलिस ने ढाबे के मालिक धन्ना राम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.
03:21PM फर्जी IAS मामला: रूबी चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
फर्जी IAS मामले में रूबी चौधरी को आज देहरादून कोर्ट ने सुद्दुवाला जेल भेज दिया.
02:50 PM जनता परिवार का नया नाम 'समाजवादी जनता पार्टी' होगा
जनता परिवार का नया नाम 'समाजवादी जनता पार्टी' होगा.
02:48 PM मोदी ने विदेश में देश की जनता का अपमान किया: आनंद शर्मा
कांग्रस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि भारत घोटालों का देश नहीं है. मोदी ने विदेश में देश की जनता का अपमान किया है.
02:45 PM राहुल गांधी ने आज अपने दफ्तर का जायजा लिया: आनंद शर्मा
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, 'राहुल गांधी ने आज अपने दफ्तर का जायजा लिया. शनिवार को वो पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे.'
02:15 PM शारदा स्कैम: CBI आज दाखिल करेगी सप्लीमेंट्री चार्जशीट
पश्चिम बंगाल के शारदा चिटफंड घोटाला मामले में सीबीआई आज सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करेगी.
01:50 PM पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में होगा हिन्दू मंदिर का पुनर्निर्माण, SC का आदेश
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने खैबर पख्तूनख्वा सरकार को आदेश दिए हैं कि साल 1997 में जिस मंदिर को तोड़ दिया गया था, उसका पुनर्निर्माण किया जाए.
01:32 PM आय से अधिक संपत्ति मामला: SC ने आगे बढ़ाई जयललिता की बेल की डेट
आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बेल की तारीख 12 मई तक बढ़ा दी है.
1:25PM अहमद पटेल ने मोदी की तुलना दुर्योधन से की
1:12PM आय से अधिक संंपत्ति का मामला: सुप्रीम कोर्ट से जयललिता को मिली राहत
12:58 PM दिल्ली: सीएम केजरीवाल के खिलाफ मानहानि केस पर SC की रोक
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निचली अदालत में मानहानि के केस पर रोक लगा दी है.
12:52 PM पेशावर: बम प्लांट करते वक्त मारा गया IS आतंकी
पाकिस्तान में आतंकी संगठन ISIS का चीफ हाफिज मोहम्मद सईद बम धमाके में मारा गाय. वो सड़क किनारे बम प्लांट कर रहा था.
12:35 PM आर्म्स केस: 23 अप्रैल को जोधपुर कोर्ट में सलमान खान की पेशी
गैरकानूनी हथियार रखने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने 23 अप्रैल को पेशी का नोटिस दिया है.
12:30 PM TMC नेता के भाई की मौत के बाद हावड़ा में तनाव
हावड़ा में टीएमसी नेता विनय सिंह के भाई की मौत के बाद तनाव है. कुछ दिन पहले दो गुटों की झड़प में विनय के भाई विनोद को गोली लगी थी.
12:01 PM दिल्ली: वकील का शव मिलने के बाद तीस हजारी कोर्ट में हड़ताल
Advocate found dead in Tis Hazari Court premises: Lawyers' protest in Delhi pic.twitter.com/k3yaQDN5Ns
— ANI (@ANI_news) April 17, 2015
11:19 AM व्यापम घोटाला: मध्य प्रदेश के राज्यपाल की गिरफ्तारी पर रोक
जबलपुर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.
11:12 AM कनाडा से रवाना हो रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री कनाडा से भारत के लिए रवाना हो रहे हैं. फ्रैंकफर्ट होते हुए वो शनिवार सुबह भारत लौटेंगे.
10:45 AM मेरा कनाडा दौरा सफल, कई दीवारों को सेतु में बदला: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ डिनर किया. थोड़ी देर में वो कनाडा से भारत के लिए रवाना होंगे.
10:43 AM कनाडा में सामर्थ्य और संभावनाओं का मेल हुआ: पीएम मोदी
कैनडा से कूच करने से पहले प्रधानमंत्री ने फेयरवेल डिनर के दौरान कहा, 'भारत और कनाडा के बीच सामर्थ्य और संभावनाओं का मेल हुआ.'
10:27 AM JK के डिप्टी सीएम से मिलेंगे राम माधव, मसरत मामले पर होगी बात
बीजेपी नेता राम माधव मसरत आलम मामले में जम्मू कश्मीर के सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद से भी मुलाकात कर सकते हैं.
10:06 AM दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में वकील का शव बरामद, पुलिस मौक पर पहुंची
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकील राजीव शर्मा का शव बरामद हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद.
09:59 AM आगरा: बस स्टैंड पर शौचालय का फर्श धंसा, गटर से दो शव बरामद
आगरा के ईदगाह बस स्टैंड पर शौचालय का फर्श धंसने से कई लोग गटर में गिर गए. पुलिस ने दो शव बरामद किए.
09:18 AM बीजेपी देशद्रोह को बढ़ावा नहीं देगी, मसरत की गिरफ्तारी स्वभाविक: संबित पात्रा
09:16 AM BJP के दबाव के कारण मसरत गिरफ्तार किया गया: जीवीएल नरसिम्हन
09:09 AM चंडीगढ़: फिल्म 'नानक शाह फकीर' पर दो महीने का बैन
पंजाब सरकार के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी फिल्म 'नानक शाह फकीर' पर दो महीने का बैन लगा दिया है.
09:04 AM जम्मू कश्मीर: गिरफ्तार मसरत आलम को बडगाम थाने ले जाया जाएगा
08:55 AM श्रीनगर: मसरत आलम गिरफ्तार, पाक समर्थन में नारेबाजी का आरोप
पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के बाद नजरबंद किए गए अलगाववादी नेता मसरत आलम को गिरफ्तार किया गया.
08:47 AM भारत-पाक सीमा पर 9 किलो हेरोइन जब्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन जब्त हेरोइन की कीमत 35 करोड़ रुपये है.
08:31 AM JK सरकार मसरत-गिलानी की मेहमाननवाजी कर रही: दिग्विजय
मस्सर्रत आलम और गिलानी जम्मू कश्मीर की सरकार की मेहमान नवाज़ी में बिरयानी नौश फ़रमा रहे हैं । क्या उन पर देश द्रोह का मुकदमा दायर हुआ है ?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 17, 2015
08:21 AM हमें नजरबंद किया गया है, बाकी लोग कार्यक्रम जारी रखें: मसरत
पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के बाद नजरबंद किए गए अलगाववादी नेता मसरत आलम ने त्राल रैली पर कहा, 'हमें नजरबंद किया गया है, बाकी लोग कार्यक्रम जारी रखें.'
08:10 AM किसान प्रतिनिधियों से 18 अप्रैल को मिलेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस की किसान रैली से पहले 18 अप्रैल को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.
08:04 AM कांग्रेस नेताओं से आज मुलाकात कर सकते हैं राहुल गांधी: सूत्र
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज पार्टी सचिवों की बैठक बुलाई है. सूत्रों के अनुसारा पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस दौरान नेताओं से बातचीत कर सकते हैं.
07:45 AM त्राल: गिलानी, फारुख की रैली आज, हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल
त्राल में अलगाववादी नेता एसएएस गिलानी और मीरवाइज उमर फारूख की रैली के मद्देनजर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है. दोनों के घर के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
7:00AM दिल्ली: एसएस यादव एंटी करप्शन ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर बने
06:14 AM दिल्ली के दबाव के बाद हरकत में आई मुफ्ती सरकार
दिल्ली के दबाव के बाद हरकत में आई मुफ्ती सरकार. श्रीनगर में पाकिस्तानी नारे लगाने वाला मसरत आलम नजरबंद.
06:10 AM दौरे के आखिरी दिन मोदी ने वैंकुवर में बिड़ला मंदिर और गुरुद्वारे का किया दर्शन
दौरे के आखिरी दिन मोदी ने वैंकुवर में बिड़ला मंदिर और गुरुद्वारे का किया दर्शन
06:05 AM प्रधानमंत्री नरेंद्र का तीन देशों के दौरा आज होगा खत्म
प्रधानमंत्री नरेंद्र का तीन देशों के दौरा आज होगा खत्म. कनाडा से स्वदेश रवाना होंगे मोदी.
05:55 AM मोदी की काबलियत के कायल हुए ओबामा
मोदी की काबलियत के कायल हुए ओबामा. टाइम मैगजीन में लिखा लोकतंत्र का सबसे बड़ा और समाज सुधारक नेता.
05:50 AM मध्यप्रदेश के हरदा में कर्ज में डूबे एक किसान में अपने दोनों बच्चों को रखा गिरवी
मध्यप्रदेश के हरदा में कर्ज में डूबे एक किसान में अपने दोनों बच्चों को रखा गिरवी.
12:03AM पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 60 ई टिकटों के साथ एक शख्स गिरफ्तार
पुरानी दिल्ली से रेलवे के एसी और स्लीपर लगभग 60 ई और काउंटर टिकटों के साथ एक शख्स को रेलवे आरपीएफ के क्राइम और विजलेंस टीम ने किया गिरफ्तार. इनके पास से लंबी दूरी के ट्रेनों टिकट बरामद हुए हैं, जो गर्मियों के छुट्टियों के दैरान के है.
12:02AM कनाडा: वैनकूवर के लक्ष्मी नारायण मंदिर जाएंगे PM नरेंद्र मोदी