11:56 PM अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर हादसा, 6 लोगों की मौत
गुजरात में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर आणंद के पास भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर.
11:41 PM IPL-8: हैदराबाद ने बैंगलोर को दिया 136 रनों का लक्ष्य
बारिश प्रभावित इस मैच को जीतने के लिए बैंगलोर को केवल 11 ओवर मिलेंगे.
11:13 PM MCOCA कोर्ट में गवाह के तौर पर पेश हुआ दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर
आरिफ सयैद हत्याकांड में दाऊद इब्राहिम का छोटा भाई इकबाल कासकर मकोका कोर्ट में बतौर गवाह पेश. 2011 में हुई थी इकबाल कासकर के ड्राइवर आरिफ की हत्या. छोटा राजन पर हत्या का शक.
11:00 PM पंजाब: शनिवार को निजी बस कंपनियों की हड़ताल, बस में छेड़खानी का विरोध
पंजाब के मुख्तार में गुरुवार को एक लड़की से हुई छेड़खानी के विरोध में सभी निजी बस कंपनियों ने शनिवार को हड़ताल का ऐलान किया है.
10:53 PM तेल की बढ़ी कीमतें वापस ले केंद्र: जयललिता
AIADMK अध्यक्ष जयललिता ने केंद्र से मांग की वो तेल की बढ़ी कीमतें वापस ले और अपनी नीतियों में बदलाव लाए.
10:25PM IPL-8: सनराइजर्स और RCB के बीच 11-11 ओवर का मैच
बारिश के चलते प्रभावित हुए मैच को अब 11-11 ओवर का कर दिया गया है.
09:51 PM पंजाब: 2 IPS, 12 PPS अफसरों का तत्काल प्रभाव से तबादला
पंजाब सरकार ने दो आईपीएस और 12 पंजाब पुलिस सर्विसेज के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है.
09:30 PM नेपाल: 8,460 तक पहुंचा भूकंप से मरनेवालों का आंकड़ा
नेपाल में मंगलवार को आए आफ्टरशॉक के बाद भूकंप से मरनेवालों की तादाद 8,460 तक पहुंच गई है.
09:15 PM भारतीय निशानेबाज गगन नारंग ने जीता रियो ओलंपिक का कोटा
भारतीय निशानेबाज गगन नारंग ने अमेरिका के फोर्ट बेननिंग में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेश्न वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल किया है. 50m पिस्टल प्रतिस्पर्था में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ साथ उन्होंने रियो ओलंपिक के कोटे पर भी कब्जा कर लिया है.
08: 37 PM गुड़गांव: बाइकसवार युवक की गोली मारकर हत्या
गुड़गांव के मानेसर के बांस गांव में बाइक सवार अमित की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर ली.
08:30 PM संविधान की धारा 238AA के तहत हुई गैमलिन की नियुक्ति: नजीब जंग
शकुंतला गैमलिन की नियुक्ति को जायज ठहराते हुए उप राज्यपाल के सचिवालय की ओर से प्रेस रिलीज जारी किया गया है. इस रिलीज के मुताबिक, 'संविधान की धारा
238AA के अनुसार उपराज्यपाल राज्य प्राधिकरण का प्रतिनिधी होता है. इस लिहाज से वो सीएम से परामर्श कर कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति करने में सक्षम है.'
08:15 PM बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू-आरजेडी में टकराव
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी और जेडीयू के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई. शुक्रवार को आरजेडी ने 243 सीटों में से 145 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की जिसे नीतीश कुमार ने सिरे से खारिज कर दिया.
07:51 PM हमें पुलिस की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है: डेनियल वेबर
सनी लियोन के पति और उनके मैनेजर डेनियल वेबर ने कहा कि सनी लियोन पर एफआईआर से जुड़ी कोई सूचना पुलिस की ओर से उन्हें नहीं मिली है. गौरतलब है कि मुंबई के डोम्बीवली पुलिस स्टेशन में सनी लियोन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
07:45 PM हुड्डा सरकार में हुई गुड़गांव सेक्टर 83 की सभी लैंड डील की होगी जांच: खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि गुड़गांव सेक्टर-83 में हुड्डा सरकार के दौरान हुए सभी लैंड डील की जांच होगी.
07:35 PM IPL-8: हैदराबाद ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
थोड़ी देर में शुरू होगा हैदराबाद सनराइजर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच.
07:36 PM गोवा के विधायक का ड्राइवर गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का आरोप
गोवा के विधायक सुभाष फलदेसाई के ड्राइवर को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार सुबह करीब 7:05 बजे विधायक की कार ने बाइक को कुचला था. हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी, वहीं एक बुरी तरह घायल है.
07:23 PM बिजली कंपनियों के लिए लॉबी करती हैं IAS अफसर शकुंतला गैमलिन: दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक आईएएस अफसर शकुंतला डी गैमलिन कथित तौर पर बिजली कंपनियों के बेहद करीब हैं और उन्होंने कंपनियों के लिए लॉबी भी की है.
07:20 PM सीएम, डिप्टी सीएम को बाइपास कर हुई शंकुतला गैमलिन की नियुक्ति: दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा शंकुतला गैमलिन की चीफ सेक्रेटरी के पद पर नियुक्ति का विरोध किया है. सरकार ने बयान जारी करते हुए आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल ने बिना सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मंजूरी के ये फैसला किया है.
07:05 PM शकुंतला डी. गैमलिन संभालेंगी दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी
केके शर्मा की गैरहाजिरी में शकुंतला डी. गैमलिन संभालेंगी दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी. उपराज्यपाल ने इस सिलसिले में नोटिफिकेशन जारी किया है.
06:45 PM शांघाई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी बच्चों ने झंडा लहराकर किया स्वागत
PM Narendra Modi arrives in Shanghai #ModiInChina pic.twitter.com/J04iHDzGba
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
06:21 PM पेट्रोल 3.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा
आज आधीरात से नई कीमतें लागू होंगी.
05:49 PM नेपाल: दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी विमान, सौनिकों के शव के टुकड़े मिले
नेपाल के पालनचौक के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी राहत विमान और उसपर सवार अमेरिका और नेपाल सेना के जवानों के शव के टुकड़े बरामद किए गए हैं.
05:45 PM ए. अय्यर, और एम रामा मूर्ति पर नेताजी का खजाना लूटने का आरोप
नेताजी सुभाषचंद्र बोस से जुड़े टॉप सीक्रेट फाइल की जांच से खुलासा हुआ है कि उनके करीबी ए. अय्यर, और एम रामा ने ही उनके खजाने में सेंध लगाई.
दस्तावेजों में साफ है कि प्रधानमंत्री नेहरू को जापान सरकार ने बार बार बताया कि नेताजा की खजाना उन्हीं के करीबी लूट रहे हैं लेकिन इसके बाद भी प्रधानमंत्री नेहरू ने इसपर कोई कार्यवाई नहीं की .
05:37 PM खुलासा: नेहरू ने जानकारी के बावजूद नहीं रोकी नेताजी के खजाने की लूट
05:15 PM दिल्ली: नौरोजी नगर के एक घर में लगी आग, मालिक की मौत
नौरोजी नगर में एक घर में शुक्रवार दोपहर एक घर में आग लग गई. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग बुझाई और वापस लौट गए. थोड़ी देर बाद उसी घर में एक लाश बरामद की गई. बताया जा रहा है कि लाश घर के मालिक की है. पुलिस मौके पर मौजूद है.
05:15 PM मोदी सरकार का नया नारा: 'वर्ष एक, काम अनेक'
केंद्र में सत्ता के एक साल पूरे करने के जश्न में नरेंद्र मोदी सरकार ने दो नए नारे दिए हैं--'वर्ष एक, काम अनेक',-'मोदी सरकार, विकास लगातार'
05:02 PM दिल्ली: गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में वर्जिन एटलांटिक क्रू गिरफ्तार
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानन कंपनी वर्जिन एटलांटिक की एयरहोस्टेस को 4.3 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया. स्मगलिंग के आरोप में प्लेल पर काम करने वाली एक नौकरानी को भी गिरफ्तार किया.
04:45 PM बीजिंग से शंघाई के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
Beijing: PM Narendra Modi leaves for Shanghai #ModiInChina pic.twitter.com/PhqYa4xwQs
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
04:15 PM 18 मई से राहुल गांधी का तीन दिवसीय अमेठी दौरा
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 18 मई को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे. इस दौरान वो बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से नुकसान झेल रहे किसानों से मुलाकात करेंगे.
04:02 PM जिस कलावती के घर राहुल ने कोहराम मचाया, वो आज भी गरीब है: गिरिराज सिंह
बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार के समस्तीपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'खानदानी युवराज' कहा. उन्होंने कहा, 'जिस कलावती के घर राहुल ने कोहराम मचाया, वो आज भी गरीब है.'
03:45 PM चीन: टेंपल ऑफ हेवन में बच्चों के सीथ पीएम मोदी ने सेल्फी ली
चीन के टेंपल ऑफ हेवन में योग-ताइची ज्वॉइंट इवेंट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ सेल्फी ली.
03:38PM योग से तन और मन का संतुलन बनता है: PM मोदी
3:34PM 177 देश योग के प्रायोजक बने: पीएम मोदी
PM Narendra Modi speaking at Yoga-Tai Chi joint event at the Temple of Heaven in Beijing #ModiInChina pic.twitter.com/ETABBgzbse
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
3:27PM मानसिक तनाव दूर करने के लिए योग जरूरी: पीएम मोदी
3:25PM जरूरत के पड़ने पर किसानों के काम आई कांग्रेस: राहुल गांधी
Ab jo zameen li jayegi wo aapse bina puchhe li jayegi, social audit nhi hoga: Rahul Gandhi pic.twitter.com/oxXdRC3pkA
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
3:16PM किसानों की मदद नहीं कर रही है मोदी सरकार: राहुल गांधी
UPA Govt has always helped out farmers whenever they were in need: Rahul Gandhi pic.twitter.com/iEv8fSIdsY
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
3:12PM अमरनाथ यात्रा की अवधि में नहीं होनी चाहिए कटौती: फारुख अब्दुल्ला
2:52PM कुछ गलत नहीं किया, नोटिस का देंगे जवाब: बरखा सिंह
Have done nothing wrong,will give answer to the notice:Barkha Shukla Singh,DCW Chairperson on notice from Delhi Govt pic.twitter.com/Ob2VMqfy2I
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
2:35PM दोनों देश करें एक-दूसरे से सहयोग: पीएम मोदी
What we need to do is that both countries need to cooperate with each other: PM Modi #ModiInChina pic.twitter.com/FFb8CfXOUE
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
02:17 PM चीन में योग कॉलेज बनाया जाएगा: पीएम
02:14 PM सुरक्षा परिषद में चीन की मदद रिश्तों को और बढ़ा सकती है: मोदी
The spreading extremism & terrorism is a threat we both face, for both the source is the same region: PM #ModiInChina pic.twitter.com/pK6S5qO4T6
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
02:12 PM अनिश्चितता हमारे सीमावर्ती लोगों को प्रभावित करती है: पीएम
We have decided to extend electronic tourist visa to Chinese nationals: PM Modi #ModiInChina
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
02:07PM हम दोनों देश मिलकर बंटे हुए एशिया को जोड़ सकते हैं: मोदी
मोदी ने अपना भाषण चीनी भाषा में शुरू किया. उन्होंने छात्रों से कहा कि आतंकवाद दोनों देशों के लिए एक जैसी बड़ी समस्या है. हम मिलकर बंटे हुए एशिया को जोड़ सकते हैं.
01:55 PM पीएम ने चीनी भाषा में की भाषण की शुरुआत
01:52 PM शिन्हुआ यूनिवर्सिटी पहुंचे पीएम मोदी, छात्रों को कर रहे हैं संबोधित
01:47PM काला चश्मा पहनने पर बस्तर के DM को नोटिस
काला चश्मा पहनने पर बस्तर के DM को नोटिस. पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान काला चश्मा पहना था. इसे प्रोटोकॉल के खिलाफ माना गया है.
1:36PM धरना देने का मामला: 8 अगस्त को कोर्ट में होगी सुनवाई
1:22PM गोवा: विधायक की गाड़ी और बाइक में टक्कर, बाइक सवार की मौत
गोवा जंक्शन के पास हुआ हादसा. एक की हालत गंभीर. अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज.
1:00PM शिक्षक भर्ती घोटाला: अजय चौटाला की जमानत याचिका SC ने की खारिज
SC dismissed Ajay Chautala's bail plea in teachers' recruitment scam case.
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
12:45 PM लैंड डील पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- हमने कुछ नहीं छिपाया है
फेसबुक पर वाड्रा ने लिखा कि उम्मीद करता हूं कि पारदर्शी तरीके से जांच होगी.
12:35PM हाईकोर्ट ने लोकायुक्त के खाली पदों के मद्देनजर दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस
8 जुलाई तक जवाब देने के लिए कहा.
12:28 PM तेलंगाना: राहुल गांधी की किसानों के लिए जारी है पदयात्रा
Almost 8 km covered and another 7 to go. Awesome experience and amazing response. #RGVisitsTelangana #Padyatra pic.twitter.com/VhsVI9Lsxf
— Roji M John (@rojimjohn) May 15, 2015
12:19PM नेपाल में एक हफ्ते पहले लापता हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त
कांच्रे पंचालोक की पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त मिला हेलीकॉप्टर.
12:16PM महिला आयोग के कुमार विश्वास को समन पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इंकार
सोमनाथ भारती ने लिया था पीड़िता का नाम.
11:55AM राहुल गांधी पदयात्रा नहीं, पॉलिटिकल पर्यटन कर रहे हैं: मुख्तार अब्बास नकवी
Ye kisaan 'pad-yatra' nhi Rahul Gandhi ka political paryatan hai: Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi pic.twitter.com/zlMjkU6VP3
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
11:18AM चीनी नागरिकों को ई-वीजा देने पर कोई फैसला नहीं: विदेश सचिव
There was fair amount of discussion on strengthening peace & tranquility on border: Foreign Secretary S Jaishankar pic.twitter.com/mmj3BpZrVC
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
11:10AM रक्षा मंत्री को चीन आने का न्योता दिया गया: विदेश सचिव
PM Modi said, when it comes to our relation(Indo-China),there was no ques of going back,standing still was also not an option: S Jaishankar
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
10:45AM चीन की कंपनियों को निवेश के लिए निमंत्रण: पीएम मोदी
PM Narendra Modi in conversation with Chinese Premier Li Keqiang in the Great Hall of People (Beijing) #ModiInChina pic.twitter.com/zk7e0hEOhE
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
10:20AM सकारात्मक और दोस्ताना रवैया अपनाकर आगे बढ़ेंगे: मोदी
PM Narendra Modi speaking at State/Provincial leaders' forum at Great Hall People #ModiInChina pic.twitter.com/LZGV3jkSrH
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
10:14AM सीमा पर शांति को लेकर दोनों देश प्रतिबद्ध: मोदी
10:02AM जून में कैलाश मानसरोवर का रास्ता खोलेगा चीन: मोदी
We re-iterated need & importance for peace on borders: PM #ModiInChina pic.twitter.com/kQFCqjw1gC
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
10:01AM चीन में योगा कॉलेज खोलेगा भारत: मोदी
Peace and progress in Afghanistan helps us both: PM #ModiInChina pic.twitter.com/DdRmThDPve
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
10:00AM प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- LAC का सम्मान करते हैं दोनों देश
We re-iterated need & importance for peace on borders: PM #ModiInChina pic.twitter.com/kQFCqjw1gC
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
09:55 AM दोनों देशों के बीच मजबूत हुए रिश्ते: नरेंद्र मोदी
09:52 AM दोनों देश मिलकर नई दिशा तय करेंगे: मोदी
दोनों देश मिलकर नई दिशा तय करेंगे: मोदी
09:50 AM भारत के सरकारी चैनल दूरदर्शन और चीन के चैनल CCTV में समझौता हुआ
09:39 AM दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
09:37 AM 24 समझौतों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं चीन और भारत
09:27 AM भारत-चीन के बीच समझौतों पर हो रहे हैं हस्ताक्षर
9:24 AM बीजिंग: चीनी पीएम और पीएम मोदी की मुलाकात हुई
9:22 AM सुबह 10 बजे पटियाला हाउस कोर्ट जाएंगे केजरीवाल
9:02 AM तेलंगाना: मृतक किसान के बेटे को राहुल गांधी ने दिया 2 लाख रुपये का चेक
8:40AM सुनंदा पुष्कर मामला: 3 गवाहों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी पुलिस
8:18AM विज्ञापन पर निर्देश: शिवसेना का ऐतराज, 'कमरतोड़ फैसले ले रही है सुप्रीम कोर्ट'
मुखपत्र में जताया विरोध.
8:05AM नेपाल में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0
8:04AM 22 मई को चेन्नई में रैली करेंगे जयललिता
Jayalalithaa to hold a meeting with AIADMK MLAs on 22nd May in Chennai.
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
07:55 AM नेपाल में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए
नेपाल में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह 7 बजकर 12 मिनट यह भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 मापी गई.
7:45 AM तेलंगाना: पदयात्रा के लिए होटल से निकले राहुल गांधी
Rahul Gandhi outside his hotel in Nirmal (Telangana), to embark on his "kisaan pad-yatra" shortly pic.twitter.com/1Ym8Mx0oqy
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
7:38 AM जो कहते हैं वो करते भी हैं राहुल गांधी: राज बब्बर
Rahul Gandhi does what he says, no disparity between the two: Raj Babbar (Cong) on Rahul Gandhi's "kisaan pad-yatra" pic.twitter.com/KO2tdpLc4x
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
07:14AM बीजिंग: ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल में चीनी पीएम ने किया मोदी का स्वागत
PM Modi with Chinese Premier Li Keqiang at the welcome ceremony at Eastern Plaza, Great Hall of People (Beijing) pic.twitter.com/akfeKgl8WR
— ANI (@ANI_news) May 15, 2015
06:26 AM पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होंगे CM केजरीवाल
रेल भवन में धरना देने के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राखी बिड़लान पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होंगे.
05:25 AM तेलंगाना: आदिलाबाद में राहुल गांधी की पदयात्रा
तेलंगाना के आदिलाबाद में होगी राहुल गांधी की पदयात्रा, 25 हजार किसान पदयात्रा में होंगे शामिल.
04:50 AM गाजा में प्रशिक्षण शिविर में विस्फोट, 50 लोग घायल
गाजा में एक विद्रोही प्रशिक्षण शिविर में हुए एक विस्फोट में कम से कम 50 फिलिस्तीनी घायल हो गए.
03:48 AM दिल्ली: लाल चंदन के तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसने करीब पांच टन लाल चंदन बरामद कर इसकी तस्करी करने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
02:32 AM अमेठी: सड़क दुर्घटना में दो की मौत
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर चोटें आई हैं. यह घटना जिले के सावना के पास जगदीश-बाजार शुकुल रोड पर हुई.
01:40 AM दिल्ली: ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, ICU में भर्ती
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में 24 वर्षीय एक युवक की ढाबा मालिक ने कथित तौर पर उस समय पिटाई की, जब उसने और चटनी दिए जाने की मांग की. गंभीर रूप से घायल युवक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
12:05 AM घूस लेने के मामले में दूरदर्शन के असिस्टेंट डायरेक्टर गिरफ्तार
12:00 AM IPL: मुंबई ने कोलकाता को 5 रन से हराया