scorecardresearch
 

15 दिसंबर, 2012: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन....

Advertisement
X

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन....
09.48 PM: पाक: पेशावर एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमला, आज्ञात जगह से पांच रॉकेट दागे गए, दो रॉकेट एयरपोर्ट के पास गिरे
08.48 PM: समझौता एक्‍सप्रेस ब्‍लास्‍ट का संदिग्‍ध पकड़ा गया,
06.20 PM: सुषमा स्‍वराज से मिलने पहुंचे रहमान मलिक
05.40 PM: मुझे कैप्‍टन कालिया के पिता से सहानुभूति है: रहमान मलिक
05.14 PM: बाबरी की चर्चा महज घटना के तौर पर की किसी का दिल दुखाने के इरादे से नहीं दिया बयानः रहमान मलिक.
04.44 PM: नागपुर टेस्ट Day-3: खेल खत्म, भारत का स्कोर 297/8. पीयूष चावला 1 रन बनाकर आउट.
04.35 PM: महेंद्र सिंह धोनी 99 रन पर रन आउट
04.12 PM: नागपुर टेस्ट: रविन्द्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट.
03.42 PM: नागपुर टेस्ट: विराट कोहली 103 रन पर आउट.
03.27 PM: नागपुर टेस्ट: विराट कोहली का शतक.
02.49 PM: आतंकी घटनाओं को बाबरी कांड से नहीं जोड़ा: मलिक.
02.22 PM: नागपुर में जमी धोनी-विराट की जोड़ी, चाय तक भारत 227/4.
01.30 PM: नरेंद्र मोदी ने कहा, गुजरात में हिंसा के आरोप लगाती है कांग्रेस.
01.25 PM: मोदी का गुजरात में विकास का दावा छलावा: मनीष तिवारी.
01.19 PM: गांधीजी कांग्रेस को खत्म करना चाहते थे. कांग्रेस को खत्म कर बापू की इच्छा पूरी करेंगे राहुल: मोदी.
01.12 PM: गुस्से की राजनीति कर रहे हैं नरेंद्र मोदी: राहुल गांधी.
12.25 PM: प्रधानमंत्री से मिले पाक गृह मंत्री मलिक, दिया पाक आने का न्योता.
11.25 AM: बीजेपी अध्यक्ष पद का चुनाव टला, 20 दिसंबर को होना था चुनाव, जनवरी में अगली तारीख का एलान.
11.19 AM: पाक में टूटे मंदिरों पर भी बोलें मलिक, पाक की सोच में ईमानदारी नहीं: बीजेपी.
11.12 AM: आतंकवाद के मुद्दे पर बात करे पाकिस्तान: मुख्तार अब्बास नकवी.
10.30 AM: भारत में और विदेशी निवेश आमंत्रित करेंगे: प्रधानमंत्री.
09.30 AM: दिल्ली: असीम त्रिवेदी का अनशन तुड़वाने 11 बजे जंतर-मंतर जाएंगे केजरीवाल.
09.00 AM: भारी बहुमत से गुजरात चुनाव जीतेगी भाजपा: जेटली.
06.30 AM: अमेरिका में दिल दहलाने वाली वारदात, स्कूल में एक शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग 20 मासूम बच्चों समेत 28 की गई जान. हमलावर ने स्कूल में अपनी मां के साथ खुद को भी मार ली गोली.
06.20 AM: मासूमों के कत्ल की दास्तां सुनाते हुए रो पडे़ दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क के राष्ट्रपति बराक ओबामा. ओबामा ने रुंधे गले से कहा, दर्दनाक...आज मेरा दिल टूट गया है.
06.15 AM: पाकिस्तान के मंत्री रहमान मलिक आज मनमोहन सिंह से करेंगे मुलाकात, आंतकवाद के मुद्दे पर पीएम रखेंगे अपनी बात.

Advertisement

06. 12 AM: गुजरात में आज थम जाएगा दूसरे दौर के चुनाव प्रचार का शोर, नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी सभाओं में भरेंगे हुंकार.

06.10 AM: नागपुर में धोनी के लिए 'करो या मरो' का दिन, पहली पारी में टीम को संकट से उबारने की चुनौती. मैच में बने रहने के लिए करनी होगी विराट साझेदारी.

06.05 AM: उत्तर भारत में बढी़ ठंड व ठिठुरन, पहाडों पर बर्फबारी से बढी़ मुश्किल.

Advertisement
Advertisement