11:27PM IPL-8: दिल्ली डेयरडेविल्स ने पंजाब को 5 विकेट से हराया
11:19PM गौतम गंभीर बीमार, टीम के साथ पुणे नहीं जाएंगे
आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने बुधवार को कहा कि वह बीमार होने के कारण टीम के साथ पुणे नहीं जाएंगे. गंभीर के अनुसार उन्हें बुखार है और पेट में भी संक्रमण है.
11:04PM राहुल गांधी 19 अप्रैल को जनसभा को संबोधित करेंगे: कांग्रेस
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के छुट्टी से वापस लौटने के तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि वह 19 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में एक किसान मजदूर रैली को संबोधित करेंगे.
10:30PM योगेंद्र, प्रशांत के खिलाफ कार्रवाई करेगी AAP
आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता ने बुधवार को कहा कि पार्टी अपने असंतुष्ट नेताओं योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण एवं दो अन्य नेताओं पर पार्टी की मर्जी के खिलाफ जाकर 'स्वराज संवाद' कार्यक्रम आयोजित करने और उसमें हिस्सा लेने के लिए कार्रवाई करेगी.
09:41PM मुझे कोई FIR परेशान नहीं करता है, कई FIR दर्ज हुए हैं एक और सही: मसरत आलम
09:40PM मसरत पर कानून अपना काम करेगी: निर्मल सिंह
08:45PM कनाडा के साथ नए आर्थिक सहयोग पर जोर: मोदी
08:36PM भारत को 5 साल यूरेनियम देगा कनाडा: हार्पर
08:29PM कनाडा के साथ बेहतर संबंध के लिए भारत प्रतिबद्ध: मोदी
08:24PM अलगाववादी मसरत के खिलाफ FIR दर्ज: PTI
08:23PM BJP का एजेंट नहीं हूं: असदुद्दीन ओवैसी
08:10PM हैदराबाद में तोगड़िया के खिलाफ केस, फिर भी गिरफ्तारी क्यों नहीं: असदुद्दीन आवैसी
08:05PM गाजियाबाद: विजय नगर में 3 साल के बच्चे का शव मिला, हत्या की आशंका
गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में 3 साल के बच्चे का शव मिला. अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस हत्या की आशंका जता रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
07:36PM किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
07:19PM कनाडा में PM मोदी को दी गई तोपों की सलामी
PM @narendramodi and @pmharper at the ceremonial reception. pic.twitter.com/jA5NM6nVQt
— PMO India (@PMOIndia) April 15, 2015
Canada: All set for the ceremonial reception. pic.twitter.com/F38Tn78UYB
— PMO India (@PMOIndia) April 15, 2015
First call
PM @narendramodi calls on Canada's Governor General David Johnston at Rideau Hall in Ottawa. pic.twitter.com/ph6EZg7nLB
— Syed Akbaruddin (@MEAIndia) April 15, 2015
06:57PM जनता परिवार के पास कोई विचारधारा नहीं है: नितिन गडकरी
06:37PM नीतीश कुमार पर बोलने से बचे लालू प्रसाद यादव
05:51PM स्वराज संवाद का नया हेल्पलाइन नंबर 7210222333: प्रो. आनंद कुमार
05:37PM पेट्रोल, डीजल के दाम घटेंगे, पेट्रोल 80 पैसा, डीजल 1.30 रुपये प्रति लीटर सस्ता
05:35PM श्रीनगर: गिलानी की रैली में पाकिस्तान का झंडा लहराया गया
गिलानी की रैली में जेल से छूटा मसरत आलम नजर आया. उसने पाकिस्तान के नारे लगाए. रैली में पाकिस्तान के झंडे भी लहराए गए.
05:19PM मोदी सरकार घमंड में चल रही है: मुलायम सिंह यादव
05:06PM नए दल के रूप में पार्टी को नया नेतृत्व देंगे: नीतीश कुमार
05:06PM हम सब मिलकर मोदी का सफाया करेंगे: लालू प्रसाद
05:02PM बिहार चुनाव से देश की राजनीति तय होगी: लालू प्रसाद यादव
05:00PM सांप्रदायिक पार्टियों से देश को खतरा: लालू प्रसाद यादव
04:58PM पांच सदस्यों की समिति चुनाव चिन्ह, नाम और झंडे पर फैसला लेगी: शरद यादव
04:57PM SP, JDU, RJD, JDS, INLD का विलय हुआ: शरद यादव
04:56PM चुनाव चिन्ह, नाम और झंडे पर फैसला बाकी: शरद यादव
04:52PM छह पार्टियों की बैठक हुई, नए दल के गठन का निर्णय लिया गया: शरद यादव
04:38PM मुलायम सिंह के घर जनता परिवार के विलय पर बैठक खत्म
04:38PM HC ने BBC की निर्भया डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर प्रतिबंध हटाने की याचिका खारिज की
04:10PM मुलायम सिंह के घर जनता परिवार के विलय पर बैठक जारी
03:30 PM नरेला: NH-1 पर चार महिलाओं को कुचला, दो की मौत
03:11 PM नोएडा: इंजीनियर अंकित हत्याकांड में भाई गिरफ्तार
2:43 PM ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट में सुधार के लिए कैबिनेट मीटिंग
OSA में सुधार को लेकर और इसके अंतर्गत सरकारी दस्तावेजों को 'टॉप सीक्रेट' और 'क्लासीफाइड' की कैटीगरी में सूचित करने पर गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग होगी. इस बैठक में गृह मंत्रालय, IB, RAW के अधिकारी मौजूद होंगे.
02:15 PM चित्तूर एन्काउंटर: 'अज्ञात पुलिसकर्मियों' के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 20 आरोपी स्मग्लरों के तथातथित एन्काउंटर मामले में 'अज्ञात पुलिसकर्मियों' के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
1:48 PM अगर जम्मू में AIIMS नहीं बनेगा, तो कश्मीर में भी रोको निर्माण: चंद्र प्रकाश
बीजेपी विधायक और मंत्री चंद्र प्रकाश ने कश्मीर में एम्स निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि कश्मीर में पहले से स्वास्थ सेवा बढ़िया है. इसलिए अगर जम्मू में एम्स नहीं बन सकता तो कश्मीर में भी इसका निर्माण नहीं होना चाहिए.
1:22 PM जनता परिवार विलय पर बोले नीतीश, 'मजबूत विपक्ष बनकर आएंगे'
जनता परिवार विलय पर जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह विलय फायदा या नुकसान के लिए नहीं है. 'इस विलय से देश को एक सशक्त विपक्ष मिलेगा.'
01:16 PM दिल्ली: चार दिन से लापता बच्ची की लाश नाले से बरामद
दिल्ली के करावल नगर में नाले से बच्ची की लाश बरामद की गई है. बच्ची पिछले चार दिनों से लापता थी.
01:14 PM दिल्ली: मुलायम सिंह के घर जनता परिवार विलय पर बैठक जारी
मुलायम सिंह के दिल्ली निवास पर जनता परिवार विलय पर बैठक हो रही है. लालू प्रसाद बैठक में मौजूद.
1:00 PM जयपुर: निर्माणाधीन पुल गिरा, मलबे में कई मजदूर दबे
जयपुर में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया. मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका. राहत और बचाव कार्य जारी.
12:54 PM दिल्ली: स्कूल में सिसोदिया का औचक निरीक्षण, प्रिंसिपल सस्पेंड
दिल्ली के राजेंद्र प्रसाद स्कूल में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के औचक निरीक्षण के दौरान पैसों की धांधली का मामला सामने आया. मंत्री ने एंटी करप्शन ब्रांच को जांच के आदेश दिए. मामले में स्कूल प्रिंसिपल और एक शिक्षक को सस्पेंड किया गया.
12:14 PM मुंबई: नारायण राणे के घर के बाहर मारपीट, शिवसेना समर्थक समझकर पीटा
कांग्रेस नेता और बांद्रा उपचुनाव में उम्मीदवार नारायण राणे के घर के बाहर मारपीट हुई है. राणे समर्थकों ने एक शख्स को शिवसेना समर्थक समझकर पीटा. चुनाव में शिवसेना ने कांग्रेस को बुरी तरह पटखनी दी है.
12:05 PM बांद्रा (पूर्व) उपचुनाव: शिवसेना की तृप्ति सावंत जीती, राणे की हार
बांद्रा (पूर्व) उपचुनाव में शिवसेना की तृप्ति सावंत की जीत हुई है. कांग्रेस के कद्दावर नेता नारायण राणे दूसरे नंबर पर.
11:52 AM तसगांव उपचुनाव: आर आर पाटिल की पत्नी सुमन पाटिल ने जीता चुनाव
सुमन पाटिल ने 1 लाख 12 हजार 963 वोटों से तसगांव उपचुनाव में जीत हासिल की.
11:22 AM ए राजा ने नीतिगत मामलों में मनमोहन सिंह को गुमराह किया:CBI
2जी मामलों की सुनवाई के दौरान
सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट में कहा कि पूर्व संचार मंत्री आंदिमुथू राजा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नीतिगत मामलों में बचाव किया. जांच एजेंसी ने कहा कि राजा ने जानबूझकर आरोपियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की और निलामी की तारीखों में हेर फेर की.
11:12 AM नीतीश-लालू के मिलन से बिहार में जंगल राज आने वाला है: शाहनवाज हुसैन
जनता परिवार विलय पर बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के साथ आने से जनता आतंकित है. उन्होंने कहा कि इस विलय से बिहार में जंगल राज की वापसी होने वाली है.
11:08 AM मालेगांव ब्लास्ट: स्पेशल कोर्ट से साध्वी प्रज्ञा को मिल सकती है बेल
मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो विशेष अदालत में बेल की अर्जी दे सकती हैं.
11:02 AM मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ MCOCA का मामला नहीं
मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उनके खिलाफ मकोका के तहत कोई सबूत नहीं मिले हैं. श्रीकांत पुरोहित भी अब इस कानून के दायरे से बाहर हैं. हालांकि राकेश तावड़े पर मकोका का केस चलेगा.
10:25AM लखवी की रिहाई के बाद गुजरात में अलर्ट
लखवी की रिहाई के बाद गुजरात में अलर्ट. धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई. 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है लखवी.
10:19 AM महाराष्ट्र उपचुनाव: बांद्रा से नारायण राणे दूसरे नंबर पर
10:10 AM केजरीवाल ने बजट पर आम जनता से मांगी राय
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता से 30 अप्रैल तक बजट पर राय मांगी है.
10:06 PM बांद्रा उपचुनाव: पांचवें राउंड की गिनती के बाद शिवसेना की तृप्ति सावंत आगे
काउंटिंग में काग्रेस के नारायण राणे दूसरे नंबर पर हैं.
09:33 AM लोकपाल पर काम करना शुरू किया: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनकी सरकार ने लोकपाल के मुद्दे पर काम करना शुरू कर दिया है.
Started working on Janlokpal Bill
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 15, 2015
09:07 AM छत्तीसगढ़: शहीद पुलिसकर्मी के परिजनों से वापस मांगे 10 हजार
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद पुलिसकर्मी के परिजनों से पुलिस ने 10 हजार रुपये वापस मांगे है. यह रकम शहीद के अंतिम संस्कार के लिए दी गई थी.
09:00 AM बांद्रा उपचुनाव: दूसरे राउंड की काउंटिंग में भी शिवसेना की तृप्ति सावंत आगे
दूसरे राउंड की काउंटिंग में शिवसेना आगे.
शिवसेना- 5,926 वोट कांग्रेस-3,438 वोट एमआईएम- 466 वोट
08:58 AM कोटा: बस-जीप की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत
राजस्थान के कोटा के गमछ में बस और जीप की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई.
08:55 AM बांद्रा उपचुनाव: पहले राउंड की काउंटिंग में शिवसेना की तृप्ति सावंत आगे
पहले राउंड की काउंटिंग में शिवसेना आगे.
शिवसेना- 2,559 वोट कांग्रेस-1,512 वोट एमआईएम- 259 वोट
08:50 AM विधानसभा उपचुनाव: चार राज्यों में वोटों कि गिनती जारी
आज उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. शनिवार को खाली सीटों के लिए वोटिंग हुई थी.
08:37 AM नेट न्यूट्रैलिटी मामले में सरकार TRAI से सुझाव ना ले: दिग्विजय
नेट न्यूट्रैलिटी मामले पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि TRAI का काम ग्राहकों को संरक्षण देना है, ना कि ग्रहकों की पंसद का ख्याल रखना. उन्होंने कहा कि मामले में केंद्र को TRAI से सुझाव लेने की जरूरत नहीं है.
TRAI is for consumer protection not to decide consumer preference.No need for GOI to consult TRAI in Net Neutrality.GOI is fooling consumers
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 15, 2015
08:15 AM मुस्लिमों, ईसाइयों की बढ़ती जनसंख्या से हिन्दुओं को खतरा: शिवसेना
हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर के बयान का समर्थन करते हुए शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में भी कहा गया है कि मुस्लिमों और ईसाइयों की बढ़ती जनसंख्या से हिन्दुओं को खतरा है.
08:12 AM मुस्लिमों की अच्छी सेहत के लिए छोटा परिवार सही: शिवसेना
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में एक लेख छपा गया है जिसमें लिखा गया है, 'देश को बचाने के लिए नसबंदी जरूरी है.' साथ ही मुस्लिमों को नसीहत दी गई है कि उनकी अच्छी सेहत के लिए छोटा परिवार सही है.'
07:55 AM दिल्ली: गाड़ी ओवरटेक करने पर महिला पत्रकार को पीटा
दिल्ली के मयूर विहार में गाड़ी ओवरटेक करने पर स्कॉर्पियो सवार लोगों ने महिला पत्रकार को पीटा और फरार हो गए. महिला ऑल्टो में सवार थी.
7:50 AM समाजवादी जनता दल का समाजवादी जनता पार्टी नाम संभव
विलय के बाद जनता परिवार का नाम समाजवादी जनता पार्टी रखा जा सकता है. इस पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल होगा.
07:45 AM दिल्ली: भूमि बिल पर नजफगढ़ में बीजेपी की रैली आज
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर लोगों को जागरुक करने के लिए दिल्ली के नजफगढ़ में बीजेपी आज रैली करेगी. इस रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिस्सा लेंगे.
07:40 AM कनाडा के पीएम से मोदी की द्विपक्षीय वार्ता आज
आज दोपहर को पीएम मोदी अपने कनाडाई समकक्ष स्टीफन हार्पर से लंच के दौरान मुलाकात करेंगे. नरेंद्र मोदी 42 सालों में कनाडा के दौरे पर जाने वाले वो पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं.
07:30 AM जनता परिवार विलय की घोषणा आज, 3 बजे सभी 6 दलों की बैठक
आज जनता परिवार विलय की घोषणा हो सकती है. इस सिलसिले में मुलायम सिंह यादव ने विलय करने वाली सभी छह पार्टियों की 3 बजे बैठक बुलाई है.
07:15 AM आज वापस आ सकते हैं राहुल गांधी: सूत्र
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज वापस आ सकते हैं. 19 अप्रैल को किसान रैली में वो शामिल होंगे.
6:10 AM जर्मनी की यात्रा खत्म कर कनाडा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
जर्मनी की यात्रा खत्म कर कनाडा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आज कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता
5:55 AM मोदी को मात देने के लिए 6 पार्टियों ने कसी कमर
मोदी को मात देने के लिए 6 पार्टियों ने कसी कमर, मुलायम के घर पर आज जनता परिवार का विलय
12:05 AM IPL 2015: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया
IPL 2015: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया
12:01 AM मेरे बारे में गलत खबरें चलाई जा रही हैं: श्रीपद नाईक
श्रीपद नाईक ने संजय जोशी को बधाई देने के मामले में कहा, मेरे बारे में गलत खबरें चलाई जा रही हैं