11:15 PM IIT मद्रास में लगी आग, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां
11:11 PM 'पोएला बैसाख' के पर्व पर 15 अप्रैल को बंगाली खाना परोसेगा एअर इंडिया
11:01 PM EC की खुली चुनौती पर वेंकैया नायडू का बयान- आयोग का फैसला स्वागतयोग्य
We welcome EC's decision, if anybody has proof they can show that to EC: Venkaiah Naidu on EC's open challenge to prove EVM tampering pic.twitter.com/CS3YaWWDPZ
— ANI (@ANI_news) April 12, 2017
10:41 PM केरल: एयरपोर्ट पर DRI ने 4.4 किलो सोने के साथ एक यात्री को पकड़ा
Kerala: DRI intercepted a passenger with 4.4 Kg of gold at Calicut Airport. pic.twitter.com/U0jds9okbi
— ANI (@ANI_news) April 12, 2017
10:22 PM बांग्लादेश में हरकत-उल-जिहाद प्रमुख समेत 2 को फांसी पर लटकाया गया
बांग्लादेश ने हरकत उल जिहाद अल इस्लामी के प्रमुख मुफ्ती अब्दुल हन्नान और उसके दो सहयोगियों को फांसी पर लटकाया.
10:20 PM यूपी मे बिजली पर आएगा श्वेत पत्र: श्रीकांत शर्मा
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बिजली निगम तैयार कर रहे हैं श्वेत पत्र. जर्जर व्यवस्था विरासत में मिली. विद्युत आपूर्ति की हालत जल्द बेहतर होगी.
09:49 PM केजरीवाल सरकार के खिलाफ अजय माकन कल राष्ट्रपति को सौंपेंगे ज्ञापन
09:39 PM झारखंड: पाकुड़-लिट्टीपाड़ा उप चुनाव की कल होगी मतगणना, 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
09:19 PM यूपी के गवर्नर ने जवाहरबाग कांड की न्यायिक जांच बंद करने का आदेश दिया
UP Guv #RamNaik orders closure of judicial inquiry into 2016 #JawaharBagh violence in Mathura in which 29 people, including 2 cops, had died
— Press Trust of India (@PTI_News) April 12, 2017
08:59 PM अलवर: एडीजे कोर्ट ने गौ तस्करी के दो आरोपियों को सुनाई 4 साल जेल की सजा
08:53 PM ट्रंप से आगे निकले पीएम मोदी, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बने
08:38 PM कर्नाटक के यादगीर में कुएं में डूबकर 3 बच्चों की मौत
08:21 PM अगर पाकिस्तान हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए: रामदेव
08:15 PM कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की ओर से मौत की सजा सुनाया जाना शर्मनाक: बाबा रामदेव
08:10 PM इलाहाबाद HC ने बीएचयू में प्रोफेसरों से जुड़ी 400 नियुक्तियां रद्द कीं
सहायक प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों और प्रोफेसरों से जुड़ी हैं ये 400 नियुक्तियां
07:57 PM PWD ने राउस एवेन्यू दफ्तर खाली करने के लिए 'आप' को नोटिस भेजा
07:30 PM ममता बनर्जी के सिर पर इनाम का एलान करने वाले बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत
07:23 PM अब्दुल बासित का दावा, पाकिस्तान के पास कुलभूषण के खिलाफ पूरे सबूत
आजतक से खास बातचीत में नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने कहा- कुलभूषण जाधव दया की अपील कर सकते हैं
07:15 PM आगरा: सीबीआई ने 50 हजार की रिश्वत लेते सहायक इंजीनियर को गिरफ्तार किया
06:58 PM कर्नाटक: आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपी 7 में से 3 को उम्रकैद, 4 बरी
06:45 PM कुलभूषण जाधव मामले पर उद्धव का बयान- पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत
06:13 PM फलों की महंगाई दर फरवरी के 8.33 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 9.35 फीसदी रह गई
06:11 PM मार्च में सब्जियों की महंगाई फरवरी के -8.29 फीसदी के मुकाबले -7.24 फीसदी रही
06:09 PM मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में निगेटिव ग्रोथ, जनवरी के 2.3 फीसदी के मुकाबले फरवरी में -2 फीसदी
06:08 PM माइनिंग सेक्टर का खराब प्रदर्शन, 5.3 फीसदी से लुढ़कर 3.3 फीसदी रही ग्रोथ
06:07 PM ग्रोथ रेट में सुधार की उम्मीद को झटका, फरवरी आईआईपी आंकड़े उम्मीद से खराब
फरवरी आईआईपी आंकड़े -1.2 फीसदी, जनवरी में आईआईपी आंकड़ा 2.7 फीसदी था
06:06 PM यूपी एटीएस ने लखनऊ में तैनात सहायक पासपोर्ट अधिकारी सुधाकर रस्तोगी को गिरफ्तार किया
05:54 PM विशाखापट्टनम में भारतीय पेट्रोलियम और ऊर्जा संस्थान बनाए जाने को कैबिनेट की मंजूरी
05:40 PM कुलभूषण जाधव की सजा-ए-मौत को लेकर आर्मी चीफ बाजवा से मिले नवाज शरीफ
05:34 PM मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश दास गुप्ता को श्रद्धांजलि दी
05:15 PM इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई से जुड़ी याचिका की खारिज
05:00 PM देशद्रोह मामले में जांबिया के नेता विपक्ष हिचिलेमा गिरफ्तार
04:49 PM पटियाला हाउस कोर्ट ने राज्य सभा सदस्य अनिल कुमार साहनी को LTA स्कैम मामले में बेल दी
04:35 PM दिल्ली: कोर्ट ने फ्रॉड मामले के आरोपियों को 10 दिन की रिमांड पर भेजा
संजय जैन, संजीव अग्रवाल, रोहित चौधरी और आर जैन हैं 2200 करोड़ के फ्रॉड मामले में आरोपी
04:27 PM अमृतसर में हाई स्पीड बोलेरो ने 6 को कुचला, 4 बच्चों समेत सभी की मौत
04:19 PM हिन्द-पाक सीमा पर दीवार खड़ी करने की कोई योजना नहीं: राज्यसभा में सरकार
04:07 PM ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका-रूस के संबंध खराब हुए: व्लादिमीर पुतिन
04:06 PM जम्मू-कश्मीर के हालात काबू करने में सरकार विफल: आजाद
04:05 PM देश में असुरक्षा का माहौल है: गुलाम नबी आजाद
04:04 PM राष्ट्रपति से मिले 13 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि, EVM और अलवर मामला उठाया
03:50 PM सेंसेक्स में 144.87 अंकों की गिरावट, 29,643.48 पर बंद हुआ
निफ्टी 33.55 अंकों की गिरावट के साथ 9,203.45 पर बंद हुआ
03:42 PM यूपी: कौशाम्बी में मनचलों से परेशान महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की
03:32 PM CBI ने 2240 करोड़ के लोन डिफॉल्ट मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
03:29 PM कनिमोझी द हिंदू ऑफिस और नेशनल प्रेस एम्प्लॉय यूनियन की प्रेसिडेंट चुनी गईं
03:26 PM गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: सहायक इंजीनियर अनिल कुमार सस्पेंड किए गए
03:22 PM कर्नाटक: बोरवेल में गिरने से 2 मजदूरों की मौत, गडग में हुआ हादसा
03:17 PM देश में असुरक्षा का माहौल, गैर-बीजेपी राज्यों को अस्थिर करने की कोशिश: गुलाम नबी आज़ाद
03:11 PM केरल फोन टैपिंग मामला: मंगलम चैनल के सीईओ अजित कुमार को नहीं मिली जमानत
हाईकोर्ट ने तीन अन्य आरोपियों को जमानत दे दी है.
03:02 PM कोलकाता: ममता सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच को लेकर बीजेपी ने किया प्रदर्शन
02:56 PM UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास के निधन पर दुख व्यक्त किया
02:49 PM सोमालियाई दस्युओं के कब्जे से 8 भारतीय बंधकों को छुड़ाया गया
02:46 PM बाहरी दिल्ली के बवाना झुग्गियों में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां रवाना
02:42 PM कुलभूषण जाधव के खिलाफ पाकिस्तान की कार्रवाई निंदनीय है: सुमित्रा महाजन
02:39 PM कांग्रेस दफ्तर पर आज सवा चार बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे आज़ाद और खड़गे
02:31 PM मणिपुर में AFSPA के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश में संशोधन के लिए अर्ज़ी
केंद्र सरकार ने कुछ बदलाव के लिए क्यूरेटिव याचिका दायर की
02:29 PM राष्ट्रपति भवन पहुंचे विपक्षी दलों के नेता, मनमोहन-सोनिया-राहुल भी शामिल
ईवीएम के मसले पर राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे हैं विपक्ष के नेता. ज्योतिरादित्य सिंधिया, एके एंटनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयप्रकाश नारायण यादव, सतीश मिश्रा, डी राजा, अहमद पटेल भी शामिल.
02:25 PM योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अफसर बदले गए
मृत्युंजय कुमार नारायण सचिव मुख्यमंत्री बनाए गए. नवनीत सहगल, अनीता सिंह, डिंपल वर्मा और रमा रमण को वेटिंग लिस्ट में रखा गया.
02:21 PM SYL नहर विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 27 अप्रैल तक टली
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने कहा कि इस पूरे विवाद का हल निकालने के लिए केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों की एक हाई लेवल कमेटी की मीटिंग 20 अप्रैल को रखी है. इसमें विवाद के सुलझने के आसार हैं. इसलिए मामले की सुनवाई टाल दी जाए.
02:18 PM पेट्रोल की कीमतों में हर दिन बदलाव की सिफारिश विशेषज्ञों ने की है: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा - सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है.
02:12 PM पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का समय आ गया है: सुब्रमण्यम स्वामी
02:06 PM कुलभूषण जाधव रिहा नहीं हुए तो भारत से हर पाकिस्तानी को भागना पड़ेगा: MNS
01:52 PM चीन के सरकारी अखबार ने अरुणाचल में भारत के कथित 'अवैध शासन' की आलोचना की
01:48 PM महानगरों में रोज तय होंगे डीजल-पेट्रोल के दाम: सूत्र
01:43 PM दैनिक भास्कर के चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल का अहमदाबाद में हार्ट अटैक से निधन
01:29 PM आप वार्ता की बात करें तो देशद्रोही करार दिए जाते हैं, क्या अटल जी भी देशद्रोही थे: यशवंत सिन्हा
01:22 PM EVM पर मोइली से कांग्रेस ने सफाई मांगी, जिसके बाद मोइली ने अपने स्टैंड में किया थोड़ा बदलाव
01:11 PM चीन ने दलाई लामा पर भारत को दी चेतावनी-सीमा विवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर होगा असर
01:09 PM राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
12:52 PM कांग्रेस की महिला नेता ने अजय माकन, शोभा ओझा के खिलाफ FIR दर्ज कराया
12:49 PM फरीदाबाद: रॉबर्ट वाड्रा के नजदीकी विधायक ललित नागर के घर व अन्य ठिकानों पर ईडी की रेड
12:32 PM लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित
12:17 PM सरकार गायों की रक्षा कर रही है, लेकिन महिलाओं पर अत्याचार नहीं रोक पा रही: जया बच्चन
12:16 PM केजरीवाल ने दिल्ली EC को लेटर लिखकर राजस्थान की EVM इस्तेमाल न करने की मांग की
12:07 PM पूर्व सैनिकों ने कुलभूषण जाधव को फांसी के विरोध में पाक उच्चायोग के सामने किया प्रदर्शन
12:05 PM मेरठ में 'लव जिहाद' की शंका में हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने एक घर पर धावा बोला
12:03 PM दिल्ली की अदालत ने विजय माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया
फेरा उल्लंघन के मामले में जारी किया आदेश
11:29 AM बीकानेर जमीन घोटाले मामले में राबर्ट वाड्रा के नजदीकी लोगों पर छापेमारी
11:24 AM ममता के खिलाफ बीजेपी नेता की विवादित टिप्पणी पर राज्यसभा में हंगामा
11:22 AM TMC नेता सौगत रॉय ने ममता का सिर मांगने वाले BJP नेता पर सख्त कार्रवाई की मांग की
11:19 AM बीजेपी के ओबीसी सांसदों के साथ बैठक कर रहे हैं पीएम मोदी
10:59 AM यूपी: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का निधन
लखनऊ में कांग्रेस के पूर्व सासंद अखिलेश दास का हार्ट अटैक से निधन.
10:51 AM छोटा राजन फर्जी पासपोर्ट मामले में दिल्ली कोर्ट ने 24 अप्रैल तक टाला फैसला
10:36 AM राष्ट्रीय शैक्षणिक एवं सामाजिक पिछड़ा वर्ग आयोग बनाने के लिए मोदी का सम्मान
बीजेपी के 80 से ज्यादा ओबीसी सांसदों पीएम मोदी के इस निर्णय के लिए किया उनका सम्मान
10:34 AM ईवीएम पर 13 विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक शुरू, राष्ट्रपति के सामने उठाएंगे मसला
10:07 AM पार्टी से अलग रुख रखते हुए कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने किया ईवीएम से मतदान का समर्थन
09:49 AM ओडिशा: भद्रक में हालात सामान्य, बस सेवाएं शुरू
09:37 AM डेंगू, चिकुनगुनिया के मसले पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज करेंगे समीक्षा बैठक
09:35 AM तमिलनाडु : स्वास्थ्य मंत्री के यहां आयकर छापे के मामले में डीएमके नेता आज राज्यपाल से मिलेंगे
09:11 AM लखनऊ: सीएम योगी के जनता दरबार में मची अफरातफरी
जनता दरबार के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की वजह से अफरा तफरी मची. पांच कालीदास मार्ग के प्रवेश द्वार पर अफरा-तफरी.
08:34 AM अलीगढ़ में बीजेपी नेता के विवादित बोल: ममता बनर्जी का सिर लाने वाले के लिए 11 लाख का रखा इनाम
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हनुमान जयंती पर लाठीचार्ज से गुस्से में है बीजेपी युवा मोर्चा का नेता योगेश वार्ष्णेय
08:10 AM मुंबई में 2200 करोड़ के लोन डिफाल्ट मामले में सीबीआई ने दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया
08:06 AM मुंबई के एक लाइट हाउस के पास याट से बिना इजाजत पहुंचे दो रूसी नागरिकों को रोका गया
08:02 AM केरल के मलप्पुरम लोकसभा सीट पर आज हो रहा है उप चुनाव
07:57 AM सीरिया केमिकल अटैक मामले में आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में होगी वोटिंग
07:53 AM तमिलनाडु के तिरुपुर में शराब दुकान का विरोध करने वालों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
07:14 AM पैरेंटल मामले में धनुष ने किया डीएनए टेस्ट का विरोध
07:11 AM ट्रंप ने दी चेतावनी-अमेरिका अकेले निपटा लेगा उत्तर कोरिया 'समस्या'
12:51 AM जर्मन फुटबॉल टीम बोरुशिया डॉर्टमंड की बस के पास हुए धमाके
बोरुशिया डॉर्टमंड की टीम बस के पास हुए धमाके के चलते डॉर्टमंड वर्सेज मोनाको मैच आज की जगह कल खेला जाएगा.
12:31 AM नोएडा: सेक्टर 39 में बदमाशों की फायरिंग में 1 की मौत, 2 घायल
12:05 AM नोएडा: सेक्टर 39 में घर में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग