scorecardresearch
 

'घर वाली दीवाली' विज्ञापन हुआ वायरल, जमकर हो रहा है सोशल मीडिया पर शेयर

दीवाली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में टीवी पर कई विज्ञापन आते हैं, जो आपके दिल को छू जाते हैं. घर से दूर रहकर कोई त्योहार नहीं मनाना चाहता लेकिन हमारा काम हमें अपने मां-बाप से थोड़ा दूर कर देता है.

Advertisement
X
घर वाली दीवाली
घर वाली दीवाली

दीवाली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में टीवी पर कई विज्ञापन आते हैं, जो आपके दिल को छू जाते हैं. घर से दूर रहकर कोई त्योहार नहीं मनाना चाहता लेकिन हमारा काम हमें अपने मां-बाप से थोड़ा दूर कर देता है. अपनी लाइफ में बिजी होकर हम भूल जाते हैं कि मां-बाप हमारे बिना कितना अकेला महसूस करते हैं खासकर दीवाली जैसे त्योहार में.

एक विज्ञापन आया है 'घर वाली दीवाली' जो आपकी आंखें नम कर जाएगा. विज्ञापन में दिखाया गया है कि एक महिला अपने पति और बेटी के साथ मां-बाप से अलग रहती है और वीडियो कॉलिंग और फोन के जरिए उनसे लगातार बात करती रहती है. दीवाली पर जब उसकी मां उसे घर आने के लिए कहती है तो वो काम और पार्टी का नाम लेकर आने से मना कर देती है.

इस बात का मां-बाप को इतना बुरा लगता है कि वो उसका फोन उठाना बंद कर देते हैं. और उसके बाद जो कुछ भी होता है वो आप खुद देखिए इस 7:15 मिनट के विज्ञापन में. यूट्यूब पर शनिवार को ही शेयर हुए इस विज्ञापन को अभी तक 39 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी इसे खूब शेयर किया जा रहा है.

Advertisement

देखें इस विज्ञापन को और आप भी तैयार हो जाइए 'घर वाली दीवाली' मनाने के लिएः

Advertisement
Advertisement