scorecardresearch
 
हमलावर ने ‘अल्लाह हो अकबर’ का नारा लगाया था: सेना

फोर्टहुड छावनी के कमांडर ने कहा है कि प्रत्यक्षदर्शी सैनिकों ने टेक्सास चौकी पर गोलीबारी कर 13 लोगों की हत्या करने वाले बंदूकधारी को हमला शुरू करने से पहले कथित तौर पर ‘अल्लाह हो अकबर’ का नारा लगाते सुना था.

Advertisement
X

लेफ्टिनेंट जनरल राबर्ट कोने ने ‘एनबीसी’ के शो में आज कहा कि संदिग्ध हमलावर मेजर निदाल मलिक हसन ने गोलीबारी शुरू करने से पहले जो शब्द कहे थे उसका अरबी में अर्थ ‘अल्लाह हो अकबर’ है. इस घटना में 30 घायल हो गये थे. कोने ने कहा कि हसन से जोखिम को लेकर कभी संदेह नहीं व्यक्त किया गया था.

Advertisement
Advertisement