प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 46वां संस्करण को संबोधित रते हुए कवि नीरज को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हमारे देश के प्रिय कवि नीरज जी हमें छोड़कर चले गए. नीरज जी की एक विशेषता रही थी, आशा, भरोसा, दृढ़संकल्प, स्वयं पर विश्वास हर बात प्रेरणा दे सकती है.
वहीं पीएम मोदी ने कहा कि जुलाई के महीना में युवा अपने जीवन के उस नये चरण में क़दम रखते हैं. छात्रों का ध्यान घर से हॉस्टल पर चला जाता है. छात्र परिजनों की छाया से प्रोफेसर्स की छाया में आ जाते हैं. मुझे पूरा यकीन है कि मेरा युवा-मित्र कॉलेज जीवन की शुरुआत को लेकर काफी उत्साही और खुश होंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के अत्यंत गरीब परिवार के आशाराम चौधरी ने जीवन की मुश्किल चुनौतियों को पार करते हुए सफलता हासिल की है. उन्होंने जोधपुर AIIMS की MBBS की परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सफ़लता पाई है. प्रधानमंत्री ने कहा कि अनेक छात्रों ने विपरीत परिस्थियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो हमें प्रेरणा देता है. चाहे वो दिल्ली के प्रिंस कुमार हों, जिनके पिता डीटीसी में बस चालक हैं या फिर कोलकाता के अभय गुप्ता जिन्होंने स्ट्रीट लाइट्स के नीचे पढ़ाई की.
I cam across news of a student Asharam Chowdhary from Madhya Pradesh belonging to an extremely poor family. He cleared exam in the first attempt to get admission in MBBS at Jodhpur AIIMS. His father is a rag-picker. I congratulate him on his success: PM Modi #MannKiBaat pic.twitter.com/QMeYvtjpEF
— ANI (@ANI) July 29, 2018
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले मेरी नज़र एक ख़बर पर गई, जिसमें लिखा था कि दो युवाओं ने मोदी का सपना साकार किया. मैंने ब्रेन-ड्रेन को ब्रेन-गेन में बदलने की अपील की थी. रायबरेली के दो आईटी प्रोफेशनल्स योगेश साहू जी और रजनीश बाजपेयी जी ने मेरी इस चुनौती को स्वीकार करते हुए एक अभिनव प्रयास किया और एक स्मार्ट गांव ऐप तैयार किया है. स्मार्ट गांव ऐप न केवल गांव के लोगों को पूरी दुनिया से जोड़ रहा है बल्कि अब वे कोई भी जानकारी और सूचना स्वयं खुद के मोबाइल पर ही प्राप्त कर सकते हैं:
When I visited San Jose (US), I appealed to Indian youth there to find ways to help India through technology.Two IT professionals from Raebareli accepted challenge,developed a SmartGaon App,with this villagers can get all information on their mobiles phones: PM Modi #MannKiBaat pic.twitter.com/kUaBHgSSGP
— ANI (@ANI) July 29, 2018
बता दें कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न मुद्दों अपने विचार देशवासियों से साझा करते हैं. साथ ही कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी जनता से सुझाव भी मांगते हैं. लोग जो सुझाव भेजते हैं प्रधानमंत्री कार्यक्रम में उनपर चर्चा भी करते हैं.