scorecardresearch
 
60 नई कोयला खदानें खोलेगी मोदी सरकार

कोयला आयात रोकने की किसी योजना को खारिज करते हुए कोयला और बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि सरकार देशभर में 60 नई कोयला खदानें खोलने जा रही हैं. गोयल नरेंद्र मोदी की सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों पर बात कर रहे थे.

Advertisement
X
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की फाइल फोटो

ने कहा, 'मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि आने वाले दिनों में 60 नई खदानें खोली जानी हैं. खदान-दर-खदान एक विस्तृत अध्ययन किया गया है और इसे मंत्रालय के वेबसाइट पर डाला गया है ताकि नई खदानों पर हो रहे विकास पर आप नजर रख सकते हैं.

नई खदानें कोल इंडिया की पांच साल में उत्पादन वर्तमान 50 करोड़ टन से बढ़ाकर दो गुना करने और 150 करोड़ टन तक पहुंचाने की योजना के तहत खोली जाएंगी. उन्होंने कहा कि का उत्पादन गत वर्ष 3.2 करोड़ टन बढ़ा. जबकि उत्पादन बढ़ने से बीते साल बिजली उत्पादन 12 फीसदी बढ़ा है.

पीयूष गोयल ने कहा कि गांव के 28 करोड़ लोगों, जिन तक बिजली नहीं पहुंच पाई है उन तक बिजली पहुंचाने के लिए माइक्रो और ऑफ ग्रिड समाधानों पर विचार किया जा रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के एक साल के कार्यकाल में 1,500 गांवों में पहुंचाई गई है. मंत्री ने कहा कि अभी कोयले का आयात जारी रहेगा, लेकिन आने वाले वर्षों में देश कोयले के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जाएगा.

Advertisement

-इनपुट IANS से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement