scorecardresearch
 
पाकिस्तान के गृह मंत्री का छिन सकता है पद

पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक को सांसद और मंत्री पद से हाथ धोना पड़ सकता है. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट द्वारा विवादास्पद भ्रष्टाचार मामले में दी राहत को खारिज करने के बाद मलिक के सामने यह खतरा मंडरा रहा है.

Advertisement
X

संसद के उपरी सदन के सदस्य मलिक को भ्रष्टाचार के दो मामलों में जमानत मिली हुई है, जो सुप्रीम कोर्ट के नेशनल रीकंसीलिएशन ऑर्डिनेंस (एनआरओ) को रद्द करने के बाद दोबारा खुल गए हैं. अदालत द्वारा पिछले सप्ताह जारी किए अपने विस्तृत फैसले में सरकार को आदेश दिए गए हैं कि वह एनआरओ के तहत आने वाले सभी मामलों को दोबारा खोले.

मलिक को संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) द्वारा दायर दो मामलों के तहत ‘घोषित अपराधी’ भी घोषित किया जा चुका है. कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह एकमात्र कारण भी मलिक को सीनेट के सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित करके उनकी गिरफ्तारी के दरवाजे खोल सकता है. मंत्री के वकील अमजद इकबाल कुरैशी ने कहा कि उन्हें एफआईए द्वारा दायर दो मामलों के बारे में जानकारी नहीं हैं, जिनके तहत मलिक को ‘भगोड़ा’ घोषित किया हुआ है.

Advertisement
Advertisement