scorecardresearch
 

NewsWrap: पढ़ें गुरुवार शुबह की 5 बड़ी खबरें

Solar Eclipse 2019 साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 26 दिसंबर को लग रहा है. वहीं  कोहरे की वजह से लोगों को यातायात से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है. ऐसे में रेल और हवा यातायात सेवा भी प्रभावित हुई है.

Advertisement
X
Solar Eclipse 2019
Solar Eclipse 2019

Solar Eclipse 2019 साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 26 दिसंबर को लग रहा है. वहीं  कोहरे की वजह से लोगों को यातायात से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है. ऐसे में रेल और हवा यातायात सेवा भी प्रभावित हुई है. इसके अलावा निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से मौत की सजा पाए दोषी अक्षय, विनय और पवन ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के समक्ष दया याचिका दायर की है. पढ़ें गुरुवार शुबह की 5 बड़ी खबरें:-

1-Surya Grahan LIVE: सूरज पर लगने लगा ग्रहण, बनेगी 'रिंग ऑफ फायर'

Solar Eclipse 2019 साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 26 दिसंबर को लग रहा है. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा. इस बार चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाएगी. इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहेगा

Advertisement

2-कोहरे का असर, 2 से 6 घंटे तक लेट चल रही है दिल्ली आ रहीं 25 ट्रेनें

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है. कोहरे की वजह से लोगों को यातायात से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है. ऐसे में रेल और हवा यातायात सेवा भी प्रभावित हुई है.

3-Exclusive: जामिया हिंसा पर MHRD को भेजी रिपोर्ट, पुलिस बर्बरता का जिक्र

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध के चलते हाल ही में हिंसा देखी गई थी. अब यूनिवर्सिटी की तरफ से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) को भेजी गई रिपोर्ट में पुलिस बर्बरता का जिक्र किया गया है.

4-फांसी का फंदा सामने देख कांपे निर्भया के गुनहगार, राष्ट्रपति से लगाई दया की गुहार

निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से मौत की सजा पाए दोषी अक्षय, विनय और पवन ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के समक्ष दया याचिका दायर की है. दोषियों ने तिहाड़ जेल प्रशासन को दया याचिका सौंप दी है. दोषियों के वकीलों का कहना है कि इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में तीनों की ओर से क्यूरेटिव याचिका भी लगाई गई है. एक दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट से पहले ही खारिज हो चुकी है.

5-PAK क्रिकेटर मोहम्मद हफीज इस लीग में नहीं कर पाएंगे बॉलिंग, ECB ने लगाया बैन

पाकिस्तान और इंग्लैंड की काउंटी मिडिलसेक्स के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को इंग्लिश क्रिकेट के घरेलू टूर्नामेंट्स में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया है. यह फैसला उनके गेंदबाजी एक्शन को गलत पाने के बाद लिया गया.

Advertisement
Advertisement