scorecardresearch
 

News@10AM: अब तक की बड़ी खबरें

बिहार चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा हुई तो मंच से कहा गया कि कोई तनातनी नहीं है. सब एकजुट हैं. लेकिन बंटवारे के ऐलान के घंटों बाद ही तकरार बढ़ती दिख रही है.

Advertisement
X
सीटों के बंटवारे पर नाराजगी
सीटों के बंटवारे पर नाराजगी

बिहार चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा हुई तो मंच से कहा गया कि कोई तनातनी नहीं है. सब एकजुट हैं. लेकिन बंटवारे के ऐलान के घंटों बाद ही तकरार बढ़ती दिख रही है.


बिहार चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा हुई तो मंच से कहा गया कि कोई तनातनी नहीं है. सब एकजुट हैं. लेकिन बंटवारे के ऐलान के घंटों बाद ही तकरार बढ़ती दिख रही है. बीजेपी के फैसले से नाराज LJP अध्यक्ष के बेटे चिराग पासवान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने उनके आवास पहुंचे.


दिल्ली सरकार और एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) में खींचतान जारी है. ताजा मामला पर्दा घोटाले का है. दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेट्री ने एसीबी चीफ मुकेश मीणा के खिलाफ इस मामले में सीवीसी को चार्जशीट भेजी है.


भारत सरकार जल्द ही 2000 वीआईपी लोगों की लिस्ट जारी करने वाली है, जिन्हें अमेरिका में हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच से नहीं गुजरना पड़ेगा. सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट के पहले बैच में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटि‍ल, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के नाम शामिल होंगे.

Advertisement


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता की कोशिशों में भारत को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है. भारत की इस कोशिश को चीन का भी साथ मिल गया है. संयुक्त राष्ट्र के करीब 200 सदस्य राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग पर अगले एक साल तक चर्चा के लिए तैयार हो गए हैं.


मुंबई लोकल में 11 जुलाई 2006 को हुए सीरियल बम ब्लास्ट के गुनहगारों को मंगलवार के दिन सजा सुनाई जाएगी. मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट ने केस में 12 आरोपियों को दोषी ठहराया है. माटुंगा से मीरा रोड के बीच हुए इन सीरियल बम धमाकों में 188 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 824 घायल हो गए थे.


कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार के कारोबार में सुस्त शुरुआत की है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 70 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 25,788 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 27 अंक या 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 7,845 पर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement