उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अनलॉक-1 में शराब की दुकान खोलने और बंद करने की टाइमिंग में बदलाव किया है. अब शराब की दुकानें सुबह 10 से रात 9 बजे तक खुलेंगी. एक जून से नई टाइमिंग को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं. इधर, पंजाब सरकार ने शराब पर कोरोना सेस लगाने का फैसला किया है. घटते राजस्व को देखते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ये कदम उठाया है.
पंजाब सरकार ने शराब की किस्मों के आधार पर दो रुपये से 50 रुपये तक अतिरिक्त आबकारी शुल्क को बढ़ा दिया है. इससे मौजूदा वित्तीय वर्ष में 145 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व जुटाने में मदद मिलेगी.
We have decided to levy additional Excise Duty & Assessed Fee in lieu of Covid Cess on liquor with effect from 1 June 2020. These would range from INR 2 to INR 50 depending on type and size of the item sold. The amount collected will be utilised for #Covid19 related expenditure.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) June 1, 2020
सीएम कैप्टिन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राज्य 26,000 करोड़ रुपये के राजस्व की कमी का सामना कर रहा है, जो कि बजट के कुल राजस्व आकलन का 30 प्रतिशत है. ऐसे में अतिरिक्त राजस्व के लिए कुछ कड़े कदम उठाने जरूरी हैं.
इधर, लॉकडाउन के 5वें फेज की शुरुआत के साथ ही पंजाब सरकार ने विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है. राज्य में 8 जून से शॉपिंग मॉल, पूजा स्थल और रेस्तरां खुल जाएंगे. हालांकि कंटेनमेंट जोन में आवश्यक चीजों की खरीद बिक्री की इजाजत होगी और इसे सख्ती से लागू किया जाएगा.
पंजाब: आज से खुल गए सैलून, ब्यूटी पार्लर और स्पा, 8 जून से खुलेंगे होटल और मॉल
पंजाब में 8 जून से होटल, हॉस्पिटलिटी सर्विस, शॉपिंग मॉल्स, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, चर्च और रेस्तरां खोले जा सकेंगे. गैर जरूरी गतिविधियों के लिए लोगों की आवाजाही पर रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध रहेगा. एक जून से शहर के मुख्य बाजारों में दुकानें सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी, लेकिन शराब की दुकानें 8 बजे सुबह से लेकर 8 बजे रात तक खुली रहेंगी.