देश भर में गुरुवार को करवा चौथ मनाया जा रहा है. घरों की छत से लेकर धार्मिक स्थलों पर पति-पत्नी बाहर निकलकर चांद का दीदार किया. वहीं, कई जगह बादलों के होने के कारण चांद नहीं दिखा.
जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में रात 8.16 बजे चांद का दीदार हुआ. वहीं, दिल्ली से सटे इलाकों में भी लगभग इस समय चांद देखा गया.
Women celebrate #KarwaChauth in Delhi. pic.twitter.com/u7k2GNpleH
— ANI (@ANI) October 17, 2019
Uttarakhand: Women break their fast on sighting of the moon in Dehradun. #KarwaChauth pic.twitter.com/WHgfevHXIp
— ANI (@ANI) October 17, 2019
बता दें कि इस त्योहार पर पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी इस दिन निर्जला उपवास रखती है. वह रात को चांद का दीदार करने के बाद ही कुछ ग्रहण करती है. व्रत में दिनभर भूखी-प्यासी रहने वाली महिलाओं को शाम के वक्त बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार रहता है.
Guwahati (Assam): Women break their fast on sighting of the moon. #KarwaChauth pic.twitter.com/e1kzZBwg2a
— ANI (@ANI) October 17, 2019
दिल्ली में ऐसा दिखा चांद
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तस्वीर साझा की. उन्होंने लिखा, भारतीय नारी त्याग-तपस्या की प्रतीक हैं. पति का भी कर्तव्य है की वे अपनी पत्नी का सम्मान करें.
करवा चौथ के इस मौके पर कई अन्य दिग्गज नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं.
भारतीय नारी त्याग-तपस्या की प्रतीक है। #करवा_चौथ के दिन अपने पति की दीर्घायु,आरोग्य व प्रसन्नता के लिए निर्जला व्रत करती हैं।तपस्या की ऐसी मिसाल दुनिया में और कहीं असंभव है। पति का भी कर्तव्य है की वे अपनी पत्नी का सम्मान करें,भावनाओं का ध्यान रखें व विवाह के वचन निभाएँ। pic.twitter.com/BaIKDvBLmt
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 17, 2019
करवा चौथ की इससे बेहतर शुभकामनाएं नही हो सकती...
श्रीरामचरित मानस की चौपाई...
*अचल होउ अहिवातु तुम्हारा।*
*जब लगि गंग जमुन जल धारा॥*
भावार्थ:- जब तक गंगाजी और यमुनाजी में जल की धारा बहे, तब तक तुम्हारा सुहाग अचल रहे
🙏🏼🙏🏼🙏🏼🌷🙏🏼🙏🏼🙏🏼
— Devkinandan Thakurji (@DN_Thakur_Ji) October 17, 2019
सुदृढ़ वैवाहिक जीवन के पावन पर्व करवाचौथ की सभी माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करें। #KarwaChauth pic.twitter.com/HoHtiu9mHT
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 17, 2019
सप्तपदी के संकल्प को साधना में बदलने वाले पवित्र पल, यानि करवा चौथ के त्यौहार की आप सब को अनेक बधाईयाँ!
"चाँद को इतना तो मालूम है तू प्यासी है,
तू भी अब उस के निकलने का इंतज़ार ना कर,
भूख गर ज़ब्त से बाहर है तो कैसा रोज़ा ?
इन गवाहों की ज़रूरत पे मुझे प्यार ना कर..." pic.twitter.com/FKJAantilM
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 17, 2019
अखण्ड सौभाग्य के पावन पर्व #करवा_चौथ के शुभ अवसर पर धर्मपत्नी के साथ निवास पर सिंदूर का पौधा लगाकर चौथ माता से देश-प्रदेश की सभी बहनों के मंगल व कल्याण के लिए प्रार्थना की। मान्यता है कि वन प्रवास के दौरान माता सीता इसी फल के पराग को मांग में लगाती थीं। माता के चरणों में प्रणाम! pic.twitter.com/YFKh4HB8fB
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 17, 2019
दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय पर चांद के निकलने का समय तय था. जैसे नोएडा में 8:16 बजे, लखनऊ में 8:16 बजे, वाराणसी में 8:16 बजे, कानपुर में 8:16 बजे, गोरखपुर में 8:16 बजे और इलाहबाद में 8:16 बजे चांद के दिखने की संभावना जताई गई थी.
इस दिन महिलाएं देर रात तक हाथ में छलनी और पूजा की थाली थामें चांद का दीदार करती हैं और फिर अपना व्रत तोड़ती हैं.