scorecardresearch
 
Advertisement

जेडीएस विधायकों ने कुमारस्वामी से कहा, भाजपा सरकार का करें समर्थन

aajtak.in | 27 जुलाई 2019, 2:45 AM IST

कर्नाटक में आज एक बार फिर भाजपा सरकार बन गई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके बीएस येदियुरप्पा ने एक बार फिर CM पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री बनते ही बीएस येदियुरप्पा ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ देने और बुनकर ऋण माफ करने की घोषणा की. वह 29 जुलाई, सोमवार को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करेंगे.

 

12:15 AM (6 वर्ष पहले)

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अयोग्य करार दिए गए बागी विधायक

Posted by :- Bikesh Tiwari
कांग्रेस के बागी विधायक रमेश एल जरकीहोली, महेश कुमाथल्ली और निर्दलीय विधायक आर शंकरहवे ने विधानसभा स्पीकर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. स्पीकर ने तीनों विधायकों को अयोग्य करार दिया था.
11:38 PM (6 वर्ष पहले)

विधानसभा के चालू सत्र की कार्यवाही 29 जुलाई को शाम 3:30 बजे से

Posted by :- Bikesh Tiwari
एचडी कुमारस्वामी द्वारा पेश विश्वासमत पर मतदान के बाद स्थगित चल रहे कर्नाटक विधानसभा के चालू सत्र की कार्यवाही 29 जुलाई को  शाम 3:30 बजे से होगी.
10:57 PM (6 वर्ष पहले)

जेडीएस विधायकों ने कुमारस्वामी से कहा, भाजपा सरकार का करें समर्थन

Posted by :- Bikesh Tiwari
जेडीएस के विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से कहा है कि भाजपा सरकार का समर्थन करने और तीन साल तक सरकार बचाने की जरूरत है. ऐसा सरकार में शामिल होकर अथवा बाहर से समर्थन देकर किया जा सकता है. कुमारस्वामी ने इसपर विचार के लिए समय मांगा है. विधायकों का कहना है कि कुमारस्वामी जो भी निर्णय लेंगे, वह उन्हें मान्य होगा. शुरुआत में विधायकों के गुट ने कहा कि वे विपक्ष में बैठ सकते हैं और भाजपा के अच्छे कार्यक्रमों का स्वागत करेंगे. सभी विधायकों ने चर्चा के बाद अंत में कहा कि भाजपा का समर्थन करना और सरकार को बचाना बेहतर होगा.
9:57 PM (6 वर्ष पहले)

अपने गृह जनपद मांड्या जाएंगे मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, मंदिरों में करेंगे पूजा

Posted by :- Bikesh Tiwari
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा शपथ ग्रहण के अगले दिन अपने गृह जनपद मांड्या जाएंगे. वह मांड्या के विभिन्न मंदिरों में पूजा करेंगे.
Advertisement
9:16 PM (6 वर्ष पहले)

मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे येदियुरप्पा

Posted by :- Bikesh Tiwari
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा देर शाम मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे. जहां उनका स्वागत किया गया.
8:30 PM (6 वर्ष पहले)

विभागीय सचिवों के साथ मीटिंग कर रहे हैं येदियुरप्पा

Posted by :- Bikesh Tiwari
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक्शन में आए येदियुरप्पा सभी विभागों के सचिवों के साथ बैठक कर रहे हैं.
8:25 PM (6 वर्ष पहले)

बागियों पर सवाल टाल गए येदियुरप्पा

Posted by :- Bikesh Tiwari
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंत्रिमंडल गठन को लेकर कहा  कि वह अमित शाह, जेपी नड्डा और अन्य नेताओं के साथ चर्चा कर निर्णय लेंगे. जरूरत हुई तो वह दिल्ली जाएंगे. कांग्रेस और जेडीएस के बागियों के संबंध में पूछे जाने पर येदियुरप्पा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का हवाला देते हुए चले गए.
8:17 PM (6 वर्ष पहले)

बदले की राजनीति नहीं करूंगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवादः बीएस येदियुरप्पा

Posted by :- Bikesh Tiwari
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शपथ ग्रहण करने बाद कहा कि पिछली सरकार में गवर्नेन्स नहीं था. हमें इसका समाधान करने की जरूरत है. हम अच्छी तरह दिखाएंगे कि हमारी सरकार, पिछली सरकार से किस तरह अलग है. उन्होंने कहा कि बदले की राजनीति नहीं करूंगा. हम सब कुछ भूलकर आगे बढ़ेंगे. येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 6 हजार वार्षिक किसानों को देने और 100 करोड़ बुनकर लोन माफ करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि किसानों को इस योजना की पहली किश्त में 4 हजार दिए जाएंगे.
8:04 PM (6 वर्ष पहले)

मुख्यमंत्री बनते ही येदियुरप्पा ने लिए ताबड़तोड़ फैसले

Posted by :- Bikesh Tiwari
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री बनते ही ताबड़तोड़ फैसले लिए. येदियुरप्पा ने किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली 6 हजार रुपये वार्षिक की एक किश्त में 4 हजार रुपये देने की घोषणा की. वहीं बुनकरों का 100 करोड़ लोन माफ करने की भी घोषणा की.
Advertisement
7:56 PM (6 वर्ष पहले)

सोमवार को बहुमत सिद्ध करेंगे येदियुरप्पा

Posted by :- Bikesh Tiwari
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा 29 जुलाई, सोमवार को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करेंगे.
6:47 PM (6 वर्ष पहले)

चौथी बार मुख्यमंत्री बने बीएस येदियुरप्पा

Posted by :- Bikesh Tiwari
कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राज्यपाल ने उन्हें विधानसभा में एक सप्ताह के अंदर विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है.
6:36 PM (6 वर्ष पहले)

मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं येदियुरप्पा

Posted by :- Bikesh Tiwari
कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा राजभवन में चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं.
6:11 PM (6 वर्ष पहले)

मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने राजभवन पहुंचे येदियुरप्पा

Posted by :- Bikesh Tiwari
चौथी बार कर्नाटक सरकार की कमान संभालने जा रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के लिए राजभवन पहुंच चुके हैं.
5:53 PM (6 वर्ष पहले)

मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने राजभवन रवाना हुए येदियुरप्पा

Posted by :- Bikesh Tiwari
कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए राजभवन रवाना हो गए हैं.
Advertisement
5:50 PM (6 वर्ष पहले)

रोशन बेग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

Posted by :- Bikesh Tiwari
कांग्रेस के निलंबित विधायक रोशन बेग बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
5:38 PM (6 वर्ष पहले)

येदियुरप्पा ने कडू मल्लेश्वर मंदिर में की पूजा

Posted by :- Bikesh Tiwari
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने से पूर्व बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु के कडू मल्लेश्वर मंदिर में पूजा की.
5:33 PM (6 वर्ष पहले)

राजभवन पहुंचे येदियुरप्पा के पुत्र

Posted by :- Bikesh Tiwari
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे बीएस येदियुरप्पा के पुत्र विजयेंद्र राजभवन पहुंच गए हैं.
5:21 PM (6 वर्ष पहले)

लोकतंत्र का सम्मान करे कांग्रेस, शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होः भाजपा

Posted by :- Bikesh Tiwari
भाजपा नेता सुरेश कुमार ने कहा है कि कांग्रेस को लोकतंत्र का सम्मान करते हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मंत्रियों को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के बाद शपथ दिलाई जाएगी.
5:07 PM (6 वर्ष पहले)

अमित शाह ने सुबह राजभवन जाने को कहाः येदियुरप्पा

Posted by :- Bikesh Tiwari
बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि अमित शाह ने मुझे सुबह 8 बजे राजभवन जाने को कहा.
Advertisement
4:52 PM (6 वर्ष पहले)

घर से भाजपा दफ्तर के लिए निकले येदियुरप्पा

Posted by :- Bikesh Tiwari
बीएस येदियुरप्पा अपने घर से पार्टी दफ्तर के लिए निकल चुके हैं.
4:36 PM (6 वर्ष पहले)

शपथ से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे येदियुरप्पा

Posted by :- Bikesh Tiwari
कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे बीएस येदियुरप्पा शपथ ग्रहण करने से पूर्व शाम 5 बजे मल्लेश्वरम के जगन्नाथ भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
4:32 PM (6 वर्ष पहले)

येदियुरप्पा के शपथ को सजा भाजपा दफ्तर

Posted by :- Bikesh Tiwari
बीएस येदियुरप्पा शाम 6 बजे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. इसके लिए बेंगलुरु स्थित भाजपा कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया है.
4:15 PM (6 वर्ष पहले)

कुमारस्वामी के फैसलों पर रोक

Posted by :- Bikesh Tiwari
कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा जुलाई में दिए गए सभी आदेशों पर रोक लग गई है. मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.
3:34 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले करगिल शहीद दिवस के अवसर पर बीएस येदियुरप्पा बेंगलुरु में शहीदों को नमन करने पहुंचे हैं.
Advertisement
2:55 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने ट्वीट कर बीएस येदियुरप्पा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा का मुख्यमंत्री बनना असंवैधानिक है, क्योंकि वह होर्स ट्रेडिंग के दम पर सत्ता में आ रहे हैं. इसलिए हम उनके शपथ समारोह का बहिष्कार करेंगे.
1:38 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने ट्वीट कर बीजेपी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बहुमत  नहीं है फिर भी सरकार बना रहे हैं.
1:07 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
बीएस येदियुरप्पा शपथ लेने से पहले शाम 5 बजे बीजेपी दफ्तर जाएंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.
12:21 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
बीजेपी सांसद शोभा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बीजेपी प्रमुख अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर बीएस येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया.
12:20 PM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
बीएस येदियुरप्पा आज शाम 6 बजे ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे. उन्हें विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए 7 दिन का समय मिलेगा. यानी 7 दिन के अंदर बीएस येदियुरप्पा कभी भी बहुमत साबित कर सकते हैं.
Advertisement
11:55 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
बीजेपी कर्नाटक की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि बीएस येदियुरप्पा ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कहने पर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.
11:44 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
बीएस येदियुरप्पा को 31 जुलाई को कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा.
11:41 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
बीएस येदियुरप्पा आज शाम 6 बजे राजभवन में शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि वह अकेले ही शपथ लेंगे यानी कोई मंत्री अभी शपथ नहीं लेगा.
11:32 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
शुक्रवार सुबह बीएस येदियुरप्पा पार्टी नेताओं के साथ राज्यपाल वजुभाई वाला से मिल सरकार बनाने का दावा पेश किया.
Advertisement
11:31 AM (6 वर्ष पहले)

Posted by :- Mohit Grover
11:31 AM (6 वर्ष पहले)

राज्यपाल से मिल पेश किया दावा

Posted by :- Mohit Grover
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीएस येदियुरप्पा आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शुक्रवार सुबह 10 बजे उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद बताया कि वह आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. येदियुरप्पा ने राज्यपाल को 105 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा.
11:30 AM (6 वर्ष पहले)

कर्नाटक में फिर एक बार बीजेपी सरकार

Posted by :- Mohit Grover
कर्नाटक में आज एक बार फिर नई सरकार बनने जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के नेता और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर CM बनने जा रहे हैं. बीएस येदियुरप्पा आज शाम 6 बजे राजभवन में शपथ लेंगे. शुक्रवार सुबह उन्होंने राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा पेश किया.
Advertisement
Advertisement