scorecardresearch
 

Indian Railways ने कई ट्रेनों का टाइम बदला, पटना-हावड़ा की ट्रेन भी शामिल, देखें लिस्ट

Indian Railways, Special Train Time Table change: इंडियन रेलवे ने कई स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया है. इन ट्रेनों में हावड़ा, पटना, जोधपुर, सियालदाह और डिब्रूगढ़ को जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. इसके अलावा राजधानी ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है.

Advertisement
X
Indian Railways Special Train Time Table change, Anand Vihar Railway Station, Mumbai Local
Indian Railways Special Train Time Table change, Anand Vihar Railway Station, Mumbai Local

इंडियन रेलवे ने कई स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया है. इन ट्रेनों में हावड़ा, पटना, जोधपुर, सियालदाह और डिब्रूगढ़ को जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. इसके अलावा राजधानी ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है. बता दें कि रेलवे इस समय 230 स्पेशल ट्रेन चला रहा है. इसमें 30 ट्रेनें राजधानी स्पेशल हैं. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के समय में भी कुछ बदलाव किए हैं.

1_061520012242.jpg

गाड़ी संख्या 02424/02423, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन का टाइम भी अब बदल गया है.

11_061520012201.jpg

इसके अलावा सोमवार यानी आज से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा भी शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक यह रेल सेवा आवश्‍यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए शुरू की गई है. इसके तहत सेंट्रल रेलवे की मेन और हार्बर दोनों लाइनों के बीच लोकर ट्रेनों के संचालन को शुरू किया गया है.

Advertisement

1.25 लाख लोग इस रेल सेवा का फायदा ले सकेंगे और अपने कार्यस्थल तक जा सकेंगे. रेलवे द्वारा कहा गया है कि मुंबई लोकल को सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े सरकारी कर्मचारियों के लिए खोला गया है. साथ ही अन्य लोगों से अपील की गई है कि मुंबई लोकल में सफर के लिए स्टेशन न पहुंचें. बता दें कि मुंबई में 85 दिन बाद लोकल ट्रेन सेवा को शुरू किया गया है.

इधर, दिल्ली में आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है. रेलवे ने यह फैसला आनंद विहार रेलवे स्टेशन को अस्पताल का रूप देने के लिए किया है. दरअसल, रेलवे आनंद विहार रेलवे स्टेशन के सभी 7 प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों में बने आइसोलेशन वार्ड वाले कोच को खड़ा करने जा रहा है, ताकि कोरोना मरीजों के लिए ज्यादा से ज्यादा बेड उपलब्ध हो सकें.

10_061520012108.jpg

रेलवे ने आनंद विहार आने वाली 5 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों के टर्मिनल में बदलाव करते हुए कहा कि अब ये ट्रेनें अगली सूचना तक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही चलेंगी.

Advertisement
Advertisement