ऐसा लगता है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार राजनीति से संन्यास लेने का मन बना रहे हैं. ऐसे संकेत खुद शरद पवार ने दिए हैं. शरद पवार ने कहा है कि अब मैं फिर से संसद नहीं आना चाहता.
उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में 46 साल से हूं. अब युवाओं को मौका देना चाहता हूं.
राहुल गांधी को पीएम बनाने पर शरद पवार ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरुनी मामला है. हालांकि यूपीए 3 के पीएम पद पर फैसला सभी सहयोगी पार्टियों की बातचीत के बाद होगा.
शरद पवार ने समय से पहले लोकसभा चुनाव होने की संभावना से इनकार कर दिया. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस पार्टी को 170-180 सीट मिलेंगे वहीं सरकार बनाएगी.
शरद पवार ने कहा, 'मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी को इतने सीट मिल सकते हैं. उनके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है. अगर तेलंगाना का गठन होता है तो वहां की सारी सीटें कांग्रेस को मिलेंगी. '