scorecardresearch
 

होली पर खूब मस्ती कीजिए, पर जरा भांग से बचके...

करन जायसवाल को वह होली अब भी याद है, जब उन्होंने पहली बार भांग पी थी. वे मदहोशी की हालत में 6 घंटों तक हवा में उड़ते रहे थे. उस वक्त 23 साल के रहे जायसवाल कहते हैं, 'अब तो भांग पीने की बात सोचकर ही घबरा जाता हूं.'

Advertisement
X
यही है भांग का पौधा...
यही है भांग का पौधा...

करन जायसवाल को वह होली अब भी याद है, जब उन्होंने पहली बार भांग पी थी. वे मदहोशी की हालत में 6 घंटों तक हवा में उड़ते रहे थे. उस वक्त 23 साल के रहे जायसवाल कहते हैं, 'अब तो भांग पीने की बात सोचकर ही घबरा जाता हूं.'

भांग के पौधे की पत्तियों और कलियों को पीसकर निकाले गए रस से बने पेय के साथ पकोड़े, लड्डू, कुल्फी और ठंडई का होली के दौरान खूब रंग चढ़ा होता है. शहरी युवा फैन्सी पार्टियों, गीत-संगीत, नृत्य, शराब और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ रंगों का यह त्योहार मनाते हैं.

रितिका चोपड़ा (23) ने अपना अनुभव कुछ यूं साझा किया, 'तीन साल पहले मैंने होली पर दो गिलास ठंडई पी ली और फिर भी मुझे कुछ महसूस नहीं हुआ, तो मैंने बीयर की एक बोतल पी ली. उसके बाद तो जो हुआ...मैं घास पर लेटी थी और कांप रही थी. मेरे घरवाले मुझे लेकर बहुत ज्यादा डर गए थे'.

वे कहती हैं, 'मैं कुछ कहने की कोशिश कर रही थी, लेकिन मेरे मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे. मुझे ऐसा लग रहा था, जैसे मैं कॉफिन बॉक्स में हूं और किसी ने मेरा मुंह बंद कर रखा है.'

Advertisement

आखिरकार रितिका को कमरे में ले जाकर सुला दिया गया और 10 घंटे बाद जागने के बाद उन्हें भांग के असर का पता चला.

होली का लुत्फ लेने के लिए थोड़ी मात्रा में भांग का सेवन मजा लेने के लिहाज से ठीक है, लेकिन अधिक मात्रा में भांग का सेवन करने से बचना चाहिए और दूसरों के बहकावे में नहीं आना चाहिए.

मोहित कपूर ने अपने दोस्त से एक महीने तक बात नहीं की थी, जिसने उन्हें धोखे से भांग पिला दी थी. मोहित कहते हैं, 'मैं अब भी उस पल को याद करके कांप जाता हूं कि भांग का सेवन करने के बाद होश में रहने के लिए मुझे घड़ों ठंडा पानी अपने ऊपर डालना पड़ा था और मैंने आधा जार अचार खा लिया था.'

हिंदी सिनेमा में भी होली के गीतों में भांग सेवन को कई तरीके से दर्शाया गया है. 'जय-जय शिवशंकर', 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली', 'सोनी-सोनी अखियों वाली', 'मधुबाला' जैसे गीतों में कलाकारों को भांग के नशे में धुत्त मनमौजी की तरह दिखाया गया है.

तो इस होली पर खुल कर मस्ती करें, लेकिन अधिक मात्रा में भांग के सेवन से जरूर परहेज करें.

Advertisement
Advertisement