scorecardresearch
 
देशभर में 22 हाइवे को रनवे में तब्दील करने की योजना

कुछ समय पहले नोएडा-आगरा एक्सप्रेसवे पर वायुसेना ने अपना लड़ाकू विमान मिराज-2000 सफलतापूर्वक उतारा था. इसके बाद अब रक्षा और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय मिलकर देशभर में 22 हाइवे को रनवे में तब्दील करने का काम शुरू करने जा रहा है.

Advertisement
X
योजना को अंतिम रूप देने की तैयारी में सरकार

देशभर में हाइवे को रनवे में बदलने के लिए रक्षा और सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालयों के अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है. ये कमेटी जल्द ही इस मामले में हाइवे की पहचान और बाकी मुद्दों पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी.

फिलहाल इस परियोजना के लिए जिन 22 हाइवे की पहचान की गई है वे यूपी, राजस्थान, अरुणाचल और मेघालय में हैं. इस मामले में जल्द ही रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी के बीच बैठक होगी.

इसके साथ ही वायुसेना ने परिवहन मंत्रालय से कहा है कि वह एसओपी यानी कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर स्थापित करने में राज्यों की मदद करे ताकि जल्द से जल्द हाइवेज को रनवे की तरह इस्तेमाल करने का विकल्प तैयार किया जा सके.

Advertisement
Advertisement