कल एक युवक ने करोड़ों का सोना चुराकर अगले दिन टीवी पर अनाउंस किया कि राजनीतिक संदेश देने के लिए यह हरकत की. मगर आज जो खबर सामने आ रही है, उसमें बस एक ही संदेश है कि देश में फिर से सोने की कालाबाजारी जोर पकड़ रही है. ताजा मामला है चेन्नई का, जहां एक मालवाहक जहाज से अधिकारियों ने अवैध रूप से लाया जा रहा 27 किलो सोना जब्त किया है. इसकी कीमत तकरीबन 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने मंगलवार को एक खुफिया जानकारी के आधार पर प्राइवेट एयरलाइंस के कार्गो प्लेन की जांच की. इसमें कई बॉक्स मिले, जिनके अंदर सेलफोन पैक थे. जब फोन खोलकर देखे गए, तो उनके अंदर से सोना निकला. बताया जा रहा है कि सोने की यह सप्लाई हॉन्गकॉन्ग से हुई है. अब पुलिस इस केस की तफ्तीश में जुटी है.