scorecardresearch
 

कोलकाता में सोना पप्पू के घर ED का छापा, फ्लैट देने के नाम पर गबन का आरोप

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. मशहूर रियल स्टेट डेवलपर 'सोना पप्पू' के आवास और उनसे जुड़ी कंपनियों पर छापेमारी की जा रही है. आरोप है कि फ्लैट देने के नाम पर ग्राहकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की गई है.

Advertisement
X
कोलकाता में ईडी की छापेमारी. (photo: ITG)
कोलकाता में ईडी की छापेमारी. (photo: ITG)

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कोलकाता में रियल एस्टेट डेवलपर सोना पप्पू के आवास पर छापेमारी शुरू कर दी है. ये कार्रवाई फ्लैट देने के नाम पर ग्राहकों से जमा किए गए पैसों की हेराफेरी और गबन के आरोपों के तहत की जा रही है. 

जांच ईडी की टीम सोना पप्पू के निवास के साथ-साथ कोलकाता स्थित उनसे जुड़ी एक अन्य कंपनी के ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है. ईडी को संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और ग्राहकों के धन को व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल करने के इनपुट मिले थे. इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत जुटाना और हेराफेरी किए गए धन के स्रोत का पता लगाना है.

बिल्डर सोना पप्पू पर आरोप है कि उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में फ्लैट देने का वादा कर आम लोगों से मोटी रकम वसूली थी. ग्राहकों का दावा है कि लंबे वक्त के बाद भी उन्हें न तो फ्लैट मिले और न ही उनका पैसा वापस किया गया. ईडी अब इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े बैंक खातों और निवेश के दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि ये पता चल सके कि पैसा कहां भेजा गया.

Advertisement

सूत्रों का कहना है कि सोना पप्पू के घर के अलावा कोलकाता में उनसे जुड़ी एक अन्य कंपनी पर भी छापेमारी की जा रही है.

ईडी इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घोटाले में कुछ अन्य बड़े नाम या फर्जी कंपनियां भी शामिल हैं. फिलहाल छापेमारी जारी है और जांच एजेंसी ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement