scorecardresearch
 

सैटेलाइट तस्वीरों से दिखा, LAC के पीछे पूर्वी लद्दाख में PLA का भारी जमावड़ा

मैक्सार टेक्नोलॉजिस की ओर से ली गई 22 जून की सैटेलाइट तस्वीरों से साफ संकेत मिलता है कि असल में चीनी सेना गलवान मुहाने पर अपने दावे को और आगे बढ़ाने के लिए आई.

Advertisement
X
भारत-चीन के बीच तनाव (सैटेलाइट तस्वीर- India Today)
भारत-चीन के बीच तनाव (सैटेलाइट तस्वीर- India Today)

  • LAC के ठीक पीछे पूर्वी लद्दाख में PLAGF का जमवाड़ा
  • चीन ने पीछे हटने का वादा किया था, पर PLA नहीं कर रही

देपसांग मैदान चीन के छल-कपट का ताजा गवाह है. ये साइट भारत और चीन की अल्प-परिभाषित सीमा पर स्थित है. हालिया सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन ने LAC के ठीक पीछे पूर्वी लद्दाख में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ग्राउंड फोर्स (PLAGF) का भारी जमावड़ा कर रखा है.

3_062620120510.jpeg

15 जून की रात के खूनी संघर्ष के बाद, जैसा कि चीन ने पीछे हटने का वादा किया था, वैसे PLA नहीं कर रही है. हालांकि चीन से जो भी तमाम बयान आ रहे हैं वो उलटा ही बयान कर रहे हैं. मैक्सार टेक्नोलॉजिस की ओर से ली गई 22 जून की सैटेलाइट तस्वीरों से साफ संकेत मिलता है कि असल में चीनी सेना गलवान मुहाने पर अपने दावे को और आगे बढ़ाने के लिए आई.

Advertisement

11_062620120526.jpeg

भारत के दौलत बेग ओल्डी (DBO) सेक्टर के सामने देपसांग मैदानों में बुधवार को एक अहम घटनाक्रम देखा गया. चीनी सैनिक आगे आकर इस क्षेत्र में अपनी मौजूदा पोजीशन्स के आसपास तैनात हो गए. इंडियाटुडे ने ओपन सोर्स सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए इस क्षेत्र में स्थित दो चीनी पोस्ट (चौकियों) पर उनकी अहमियत और ले-आउट को समझने के लिए बारीकी से नजर डाली.

12_062620120542.jpeg

तियानवेंदियन पोस्ट

तियानवेंदियन पोस्ट इस क्षेत्र की सबसे पुरानी पोस्ट है. 1962 के चीन-भारत युद्ध के बाद एक खगोलीय वेधशाला की आड़ में इसे स्थापित किया गया. 1980 के दशक में, भारत ने महसूस किया कि वेधशाला और कुछ नहीं इस क्षेत्र में PLA सैनिकों को तैनात करने का सिर्फ बहाना थी. इस पोस्ट का 1998 और 2006 में और विस्तार किया गया. बाद में जैसे जैसे समय बीतता गया, इसे और मजबूत किया जाता रहा.

2_062620120733.jpeg

तियानवेंदियन पोस्ट में एक मुख्य दोमंजिला इमारत (60 मीटर X 10 मीटर के क्षेत्र में) के अलावा कई सपोर्ट इमारतें हैं- जैसे कि वाहनों के लिए शेड और कुकहाउस. बेस में सैनिकों के लिए संभवतः तीन बड़ी इमारतें हैं. इसकी एक बाउंड्री वॉल है जिसके पूर्वी हिस्से में मेन गेट है.

8_062620120755.jpeg

पहले ये पोस्ट एक कंपनी के लिए ही बनाई गई थी. अब यहां संभवत: PLA की एक बटालियन को बास्केटबॉल कोर्ट्स समेत अन्य प्रशासनिक सुविधाओं के साथ रखा गया हो सकता है. पोस्ट में एक मजबूत ढांचा है जिसका इस्तेमाल वाहन पार्किंग या हेलीकाप्टर लैंडिंग के लिए किया जा सकता है. इस बंजर भूमि में सैनिकों की पानी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पाइप लाइन के साथ एक छोटा पंप हाउस भी है.

Advertisement

पोस्ट के आसपास सुरक्षा

पोस्ट की पश्चिमी दिशा में कम्युनिकेशन गड्ढों के साथ सुरक्षा खाई मौजूद है. ग्राउंड तस्वीरें इंगित करती हैं कि ये कम्युनिकेशन गड्ढे सीमेंटेड हैं और पिलबॉक्स के साथ इनकी छत मजबूत सुरक्षा कवच वाली है.

5,170 मीटर की ऊंचाई पर सबसे ऊंचे पाइंट पर एक चौकोर ऑब्जर्वेशन पोस्ट है. इस पोस्ट के ऊपर एक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंट है जो सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में भी दिखता है. पोस्ट और डिफेन्स, दोनों के चारों ओर कंटीले तारों की दोहरी बाढ़ मौजूद है.

नए लंबी रेज वाले रडार

2013 के आसपास की सैटेलाइट तस्वीरों में यहां 11 मीटर का रेडोम (रडार का सुरक्षा कवर) देखा गया था. ये पोस्ट से 2,750 मीटर की दूरी पर उत्तर-पश्चिम में स्थित था. रेडोम का आकार इंगित करता है कि रडार लगभग 10 मीटर चौड़ा होगा और इसमें लगभग 200-500 किलोमीटर की रेंज हो सकती है.

13_062620120832.jpeg

रडार साइट 5,530 मीटर की ऊंचाई पर है और इसमें बिजली की जरूरत पूरी करने के लिए सोलर पैनल हैं. रेडोम के पीछे एक आकाशीय बिजली से बचाने वाला एक प्रोटेक्टर भी है.

जब इस जगह को गूगल अर्थ पर प्लॉट किया जाता है, तो इस रडार की साइट एलिवेशन प्रोफाइल संकेत देती है कि यह न सिर्फDBO के ऊपर हवा में होने वाले मूवमेंट पर नजर रख सकता है बल्कि सियाचिन ग्लेशियर पर भी हवा में होने वाली हर हरकत पर निगरानी रख सकता है.

Advertisement

7_062620120848.jpeg

फॉरवर्ड पोस्ट 5390

2006-2008 के आसपास, चीन ने ऐसी ही एक और पोस्ट का निर्माण किया और इसे फॉरवर्ड पोस्ट 5390 नाम दिया. 5390 नाम इस पोस्ट के आसपास के क्षेत्र में 5,390 मीटर के सबसे ऊंचे पाइंट से लिया गया है. इसके पास ही PLA का एक षटभुजाकार (हेक्सागोनल) ऑब्जर्वेशन पाइंट है. इसे लाल रंग से रंगा गया है जिससे PLA का चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के रंग से जुड़ाव दिखाया जा सके.

15_062620120913.jpeg

मुख्य पोस्ट इमारत

मुख्य इमारत एक मंजिला है और आकार में छोटी है. इसकी 35 मीटर लंबाई और 15 मीटर चौड़ाई है. इस इमारत की छत को भी लाल रंग से रंगा गया है. यहां कोयले का एक बड़ा डंप है जिसका इस्तेमाल संभवतः खाना पकाने और सर्दियों में तपिश के लिए होता है. इसमें बिजली उत्पादन के लिए सोलर पैनल भी हैं.

14_062620120938.jpeg

एक्सपेरिमेंटल टेस्ट बिल्डिंग

20 मीटर X 8 मीटर आकार की एक छोटी नीली छत वाली इमारत पोस्ट 5390 के पूर्व में स्थित है. इस इमारत के चारों ओर के संकेतक बताते है कि इसका इस्तेमाल संभवतः इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल उपकरणों के स्टोरेज के लिए किया जा रहा है.

16_062620121010.jpeg

(कर्नल (रिटायर्ड) विनायक भट इंडिया टुडे के कंसल्टेंट हैं, वे सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषक हैं और उन्होंने 33 वर्ष तक भारतीय सेना में सेवा की)

Advertisement
Advertisement