भारतीय जनता पार्टी अभियान चलाकर पार्टी के साथ लोगों को जोड़ रही है. इसमें नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दी जा रही है. इससे पहले मध्य प्रदेश में बीजेपी के सदस्यता अभियान से विवाद खड़ा हो गया था. दरअसल फॉर्म में बीजेपी सदस्यता लेने वालों से उनकी जाति के बारे में पूछ रही थी. कांग्रेस ने इसे बंटवारे की राजनीति बताया था. अब पार्टी ने इस सदस्यता अभियान को 9 दिन तक बढ़ा दिया है.
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सदस्यता अभियान को 9 दिनों तक बढ़ाने का फैसला किया है. अब 20 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलेगा. पहले यह 11 अगस्त को ही खत्म होने वाला था, लेकिन संसद सत्र के कारण इसे बढ़ा दिया गया. पार्टी सूत्रों का कहना है कि संसद सत्र की वजह से सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों में सांसद हिस्सा नहीं ले पा रहे थे, इसलिए इसको बढ़ाने का फैसला किया गया.
BJP membership campaign extended by 9 days; will now continue till August 20. Earlier it was supposed to conclude on August 11 but has been extended since BJP MPs couldn't participate in the drive
— ANI (@ANI)
दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने पैर अब कश्मीर में भी पसारने शुरू कर दिए हैं. बीजेपी ने कश्मीर घाटी में 1 लाख सदस्य बनाकर रिकॉर्ड बनाया है. और अब इसी का एक जश्न मनाने की तैयारी भी की जा रही है, ये जश्न आजादी के दिन यानी 15 अगस्त को मनाया जाएगा.
दरअसल, घाटी में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 1 लाख के पार हो गई है जो कि एक रिकॉर्ड है. अभी तक घाटी में बीजेपी काफी कमजोर रही है और वहां उसके कार्यकर्ता भी ना के बराबर ही रहे हैं. लेकिन अब ये संख्या बढ़ी है, घाटी में जहां बीजेपी 1 लाख के पार पहुंची है तो वहीं जम्मू संभाग में 3 लाख सदस्य बन गए हैं.