11:35 PM अमेरिका: कैलिफ़ोर्निया में सान बर्नार्डिनो के प्राइमरी स्कूल में फायरिंग
10:40 PM कर्नाटकः NGO की मदद से मंडया पुलिस ने अवैध रूप से रखी गई 100 गायों को छुड़ाया
Karnataka: Mandya Police with help of a NGO rescue from godown about 100 cattle kept illegally, allegedly meant for slaughter.FIR registered pic.twitter.com/ls2FRuQ7tW
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017
10:30 PM श्रीनगर उपचुनाव कश्मीर नीति की विफलता को दर्शाता है: राहुल गांधी
10:00 PM अनंतनाग चुनाव स्थगित, अब 25 मई को होंगे चुनाव
08:52 PM एनडीए की बैठक को लेकर थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस, जेटली और चंद्रबाबू नायडू करेंगे संबोधित
08:48 PM एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कुलभूषण जाधव की सजा-ए-मौत का विरोध किया
08:37 PM भारत को यूरेनियम निर्यात करेगा ऑस्ट्रेलिया: मैल्कम टर्नबुल
08:29 PM प्रवासी भारतीय केंद्र में अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच 20 मिनट चली बैठक
सूत्रों के हवाले से खबर. दोनों पार्टियों के बीच तनावपूर्ण होते रिश्तों को लेकर हुई चर्चा.
08:15 PM महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ खडसे और उनके परिवार के सदस्यों पर FIR
MIDC लैंड डील मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने दर्ज की प्राथमिकी
08:06 PM एनडीए की मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी
08:01 PM 12 अप्रैल की जगह अब 18 को होगी बीसीसीआई की विशेष सालाना बैठक
07:45 PM यूपी सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग कल
07:33 PM IPL-10: बैंगलोर ने टॉस जीता, पंजाब की टीम करेगी पहले गेंदबाजी
07:29 PM विराट कोहली आज भी नहीं खेलेंगे मैच
07:27 PM कुलभूषण जाधव की सजा कानून के मुताबिक: ख्वाज़ा आसिफ़, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री
07:06 PM राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित
06:56 PM ईवीएम को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव आयोग से की शिकायत
06:47 PM नोएडा: सेक्टर 49 में महिलाओं ने शराब के ठेके पर तोड़फोड़ की, पुलिस की टीम मौके पर
06:42 PM कुलभूषण के मसले पर बोले उद्धव- भारत सरकार को कड़ा रुख अपनाना होगा
06:36 PM सोनिया गांधी ने कांग्रेस के सभी सांसदों को डिनर पर बुलाया
11 अप्रैल को संसद में होगा डिनर का आयोजन
06:31 PM कश्मीर में दो लोकसभा सीटों पर चुनाव को लेकर गृह मंत्रालय ने जताई थी असमर्थता
सूत्रों के हवाले से ख़बर. 9 और 12 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर जताई थी असमर्थता.EC को दी थी सलाह- ऐसे माहौल में चुनाव कराना मुश्किल है.
06:25 PM लोकसभा में पास हुआ मोटर वाहन विधेयक, ट्रैफिक के नियम तोड़ने पर भारी जुर्माने का प्रावधान
06:10 PM राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
06:11 PM लखनऊ की एक अदालत ने सपा नेता आज़म खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया
आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला
06:04 PM इलाहाबाद के मऊआइमा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोहम्मद शमी की हत्या योगी सरकार बनने के बाद 19 तारीख को रात में कर दी गई थी
05:54 PM नोएडा के डीएम और एसएसपी को NHRC का नोटिस
अफ्रीकी मूल के युवकों से मारपीट की घटना के बाद एनएसजी सोसायटी के लोगों को पुलिस द्वारा फंसाए जाने की शिकायत पर आयोग ने लिया संज्ञान
05:46 PM राज्य में चरणबद्ध तरीके से बंद होंगी शराब की दुकानें: शिवराज सिंह चौहान
05:36 PM भारत सरकार ने करीब दर्जनभर पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई पर रोक लगाई
सूत्रों के हवाले से खबर. परसों रिहा किए जाने थे ये कैदी
05:14 PM यूनीटेक के प्रमोटर्स संजय और अजय चंद्रा को तीन महीने की अंतरिम जमानत
05:09 PM कुलभूषण जाधव मामला: विदेश सचिव ने अब्दुल बासित को तलब किया
भारत ने कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा का विरोध किया
05:01 PM कुलभूषण जाधव की सजा के विरोध में पाकिस्तानी उच्चायोग पर कल प्रदर्शन करेंगे भारतीय मुसलमान
04:53 PM यूपी में अयोध्या, मथुरा, गोरखपुर और वाराणसी को मिलेगी 24x7 बिजली
यूपी सरकार ने अबाध बिजली आपूर्ति के लिए नए वीआईपी शहरों का चुनाव किया
04:49 PM MGR यूनिवर्सिटी ने VC ने आयकर विभाग के समन के खिलाफ HC में याचिका दायर की
04:39 PM लुटियंस जोन का पहला वाई-फाई थाना होगा पार्लियामेंट स्ट्रीट
बुधवार को दिल्ली के उप राज्यपाल करेंगे उद्घाटन.
04:32 PM सपा सरकार में मंत्री रहे रामकरन आर्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई
बस्ती: 24 नवंबर, 1994 को भरवलिया निवासी शंभूपाल की हत्या कर दी गई थी. मामले में राम करन आर्य सहित 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था.
04:26 PM अक्षरधाम मंदिर पहुंचे नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम टर्नबुल
04:21 PM अक्षरधाम मंदिर जा रहे हैं मोदी-टर्नबुल
04:18 PM मंडी हाउस स्टेशन से मेट्रो में अक्षरधाम स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम
04:14 PM साध्वी प्रज्ञा और प्रसाद पुरोहित की जमानत पर 17 अप्रैल को फैसला सुनाएगा बॉम्बे हाईकोर्ट
04:06 PM सेंसेक्स में 130.87 अंकों की गिरावट, 29575.74 पर बंद
निफ्टी में 16.85 अंकों की गिरावट, 9,181.45 पर बंद
04:00 PM मेट्रो की सवारी करने मंडी हाउस स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम
03:52 PM गुजरात: ओखा में पलटी पाकिस्तानी नाव, 6 लोग थे सवार
03:47 PM राष्ट्रीय ओबीसी कमीशन बिल 2017 लोकसभा में पेश
03:35 PM कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की
03:16 PM नेपाल में सड़क हादसे में तीन भारतीयों की मौत
03:00 PM कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में दी जाएगी सजा-ए-मौत
पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने सुनाई सजा, जासूसी और पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप. पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी किया गया बयान. भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं जाधव, पाकिस्तान ने लगाया है रॉ एजेंट होने का आरोप.
02:51 PM वाराणसी: लूट के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने बंद की दुकानें
02:42 PM वीरभद्र सिंह DA केस: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 20 अप्रैल तक टाली सुनवाई
02:37 PM उत्तराखंड: उत्तरकाशी में 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके
02:22 PM नए मोटर वाहन संशोधन अधिनियम पर चर्चा में जवाब दे रहे हैं नितिन गडकरी
02:16 PM चेन्नई: पनीरसेल्वम खेमे के एम पांडियाराजन और ए तमिल सेल्वी के खिलाफ FIR
02:11 PM मुख्यमंत्री के आदेश के बाद यूपी के सभी स्कूलों में सिटिजन चार्टर लागू करने की तैयारी
टीचर को साल में 220 दिन पढ़ाना जरूरी. मनमानी फीस लेने, स्कूलों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर लगेगी रोक
02:08 PM उत्तराखंड में खनन बंद करने के HC के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
02:04 PM पीएम मोदी का शांति और स्थायित्व पर जोर, बोले- आतंकवाद से मिलकर निपटना होगा
02:00 PM AUS पीएम की अगुवाई में दोनों देशों के रिश्तों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है: पीएम मोदी
01:56 PM भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 समझौतों पर दस्तखत हुए
01:54 PM ऑस्ट्रेलिया के पीएम और नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में साझा बयान जारी किया
01:50 PM मिस्र के राष्ट्रपति ने देश में तीन महीने के आपातकाल का एलान किया
01:42 PM NDA के डिनर से पहले आज उद्धव ठाकरे से मिलेंगे शिवसेना के सांसद
01:37 PM कपूरथला पुलिस ने जेल में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले गैंग का भांडाफोड़ किया
01:33 PM केंद्र ने पैलेट गन के इस्तेमाल के फैसले का SC में बचाव किया
AG Mukul Rohatgi told the three judge bench of SC that using pellet guns is the last resort, the idea is not to kill anybody
— ANI (@ANI_news) April 10, 2017
01:31 PM गाय और गंगा को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए: रमेश पोखरियाल निशंक
01:28 PM एक्ट्रेस राखी सावंत के वकील ने लुधियाना कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दी
01:25 PM दिल्ली: साउथ ब्लॉक के बाहर तमिलनाडु के किसानों का नग्न प्रदर्शन
01:22 PM गायत्री प्रजापति केस: जांच अधिकारी अमिता सिंह को आलमबाग सीओ पद से हटाया गया
मीनाक्षी गुप्ता बनाई गईं आलमबाग की नई सीओ
01:19 PM यूपी: बाराबंकी में बदमाशों ने टीचर को मारी गोली
प्रॉपर्टी के लेन-देन में हुआ विवाद, टीचर की पत्नी ने लगाया 2 लोगों पर आरोप
01:15 PM भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत दिल्ली में जारी
01:08 PM तरुण विजय के बयान पर बवाल, लोकसभा की कार्यवाही 1350 बजे तक स्थगित
आज दिन में तीसरी बाद स्थगित हुई है सदन की कार्यवाही
01:04 PM बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने भारत के साथ समझौते की आलोचना की
01:02 PM तमिलनाडु के किसानों ने सूखा राहत कोष की मांग को लेकर साउथ ब्लॉक के बाहर किया प्रदर्शन
01:00 PM तरुण विजय पार्टी के सांसद नहीं हैं, हमारी पार्टी किसी भेदभाव में भरोसा नहीं करती: अनंत कुमार
12:56 PM ऑस्ट्रेलिया के पीएम मैल्कम टर्नबुल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की मुलाकात
12:53 PM तरुण विजय पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो: मल्लिकार्जुन खड़गे
12:51 PM CBI कोर्ट ने कोयला घोटाले के 5 नए आरोपियों को 4 मई तक की अंतरिम जमानत दी
12:47 PM VVPAT के बिना वोटिंग रोकने की याचिका पर 13 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
12:44 PM अलवर हत्याकांड के विरोध में मेव समुदाय के लोगों ने निकाला शांति मार्च
12:39 PM RSS प्रमुख मोहन भागवत को पटना एयरपोर्ट पर DSS कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
12:37 PM तरुण विजय को पार्टी बाहर निकाले, नहीं तो उनका बयान पार्टी का बयान माना जाएगा: कीर्ति आजाद
12:31 PM बांग्लादेश को हाई स्पीड डीजल की सप्लाई के लिए नुमालीगढ़ से पार्बतीपुर तक बनेगा पाइपलाइन
12:27 PM तरुण विजय के बयान पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद लोकसभा की कार्यवाही 12:45 तक स्थगित
12:24 PM तरुण विजय की टिप्पणी के मामले में राजनाथ सिंह ने लोकसभा में जताया खेद
12:21 PM खड़गे ने तरुण विजय मामले में कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
12:18 PM खड़गे ने तरुण विजय मामले में लोकसभा में पूछा- दक्षिण भारत देश का हिस्सा है या नहीं ?
12:14 PM ED ने वीरभद्र सिंह को दिया नोटिस, 13 अप्रैल को हाजिर होने को कहा
12:11 PM तमिलनाडु के किसानों का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन देने पीएमओ पहुंचा
11:44 AM केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठेंगे केंद्रीय मंत्री विजय गोयल
11:42 AM लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मिले उत्तराखंड के सीएम
11:40 AM यूपी: कन्नौज के पास टूटा मिला रेलवे ट्रैक
11:39 AM अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, 3.2 रही तीव्रता
11:32 AM सिंधु जल समझौते को रद्द करने की याचिका SC से खारिज
11:29 AM सिंध का भारत में न होना मेरे लिए दुख की बात: लालकृष्ण आडवाणी
11:26 AM अनुष्का शर्मा को BMC का नोटिस, बिजली बॉक्स हटाने का आदेश
11:23 AM यूपी: कृषि मंत्री की गैर हाजिर अधिकारियों को चेतावनी, कटेगी सैलरी
11:22 AM तरुण विजय के बयान पर संसद में हंगामा, विपक्ष ने की नारेबाजी
11:20 AM दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का आरोप, 10% EVM में गड़बड़ी
11:18 AM लखनऊ: मंत्री मोहसिन रजा ने वक्फ बोर्ड ऑफिस का किया औचक निरीक्षण
11:12 AM EVM की जांच को तैयार नहीं चुनाव आयोग- अरविंद केजरीवाल
11:11 AM EVM पर बोले केजरीवाल, 18 मशीनों के कोड बदले गए
11:10 AM जमशेदपुर: कोर्ट में पेश हुए सीएम रघुवर दास, दो केस में आरोपी
11:08 AM PDP की चुनाव आयोग से अपील, अनंतनाग उपचुनाव स्थगित करने की मांग
11:01 AM एमपी: मुरैना में स्कूल बस पलटी, 5 बच्चे घायल
10:57 AM तरुण विजय के मसले पर वैंकेया नायडू की सफाई, न हो राजनीति
10:52 AM वीरभद्र सिंह DA केस में LIC एजेंट की बेल नामंजूर
10:44 AM EVM के मुद्दे पर सोमवार शाम चुनाव आयोग जाएंगे विपक्षी दलों के नेता
10:42 AM दिल्ली: पीएम मोदी से मिलीं पं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
09:54 AM यूपी: आगरा जोन में 118 दागी पुलिसकर्मियों का किया गया ट्रांसफर
09:44 AM मोदी भारत को तरक्की और विकास के असाधारण रास्ते पर ले जा रहे हैं: ऑस्ट्रेलियाई पीएम
09:42 AM ऑस्ट्रेलिया के पीएम मैल्कम टर्नबुल का राष्ट्रपति भवन में किया गया स्वागत
09:38 AM J&K:कुपवाड़ा में मारे गए घुसपैठियों ने पहन रखी थी पाक सेना की वर्दी
09:28 AM छत्तीसगढ़: रायपुर के रहमानिया चौक पर कई दुकानों एवं लॉज में लगी आग, तीन लोगों की मौत
09:23 AM फ्लाइट में नहीं चढ़े रवींद्र गायकवाड़, राजधानी एक्सप्रेस से आ रहे हैं दिल्ली
09:03 AM ओडिशा: भद्रक में CRPF और RAF की दो-दो कंपनियां तैनात की गईं
08:58 AM J&K:शोपियां में आज सुबह एक स्कूल जला दिया गया, इसमें चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ बना था
08:39 AM J&K:कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ नाकाम किया गया, चार आतंकी ढेर
08:38 AM दिल्ली: आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे केजरीवाल, उठा सकते हैं ईवीएम मसला
08:22 AM यूपी में अब बिना रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लान के मकान का नक्शा पास नहीं होगा
08:14 AM संसद में आज गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में विपक्षी दलों की होगी बैठक
08:12 AM यूपी में एसिड बिक्री के बारे में कड़े नियम बनाएगी योगी सरकार
08:08 AM तरुण विजय के बयान पर कांग्रेस ने राज्य सभा में दिया स्थगन प्रस्ताव
07:55 AM सीएम योगी ने 47 IAS अफसरों में से 12 को दी ट्रेनिंग की मंजूरी
07:22 AM ओडिशा: भद्रक में दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील
07:02 AM दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पीएम आज नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
#TopStory Australian PM Malcom Turnbull to meet Prime Minister Narendra Modi today, will also hold delegation level talks in Delhi pic.twitter.com/CwR1o33xjn
— ANI (@ANI_news) 10 April 2017
06:10 AM दिल्ली: पीएम मोदी की अगुवाई में राष्ट्रपति चुनाव पर मंथन आज
दिल्ली में आज एनडीए के सभी 32 दलों के दिग्गज आएंगे. पीएम मोदी की अगुवाई में राष्ट्रपति चुनाव पर मंथन होगा.
05:16 AM एअर इंडिया से आज पुणे से दिल्ली आएंगे शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़
एअर इंडिया की ओर से बैन हटाने के दो दिन बाद शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ सोमवार को पुणे से दिल्ली आएंगे.
04:05 AM IPL: इंदौर में किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला आज
03:09 AM लखनऊ: उत्तराखंड के CM यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से आज करेंगे मुलाकात
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे.
01:29 AM पाकिस्तान ने कश्मीर उपचुनाव में हिंसा में 8 लोगों के मारे जाने की निंदा की
पाकिस्तान ने श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव में हिंसा के दौरान आठ लोगों के मारे की घटना की निंदा की और उपचुनाव को ढोंग करार दिया.
12:20 AM चेन्नई: आरके नगर उपचुनाव को चुनाव आयोग ने किया रद्द
EC cancels RK Nagar bypoll in Chennai and rescinds notification. #TamilNadu
— ANI (@ANI_news) April 9, 2017
12:15 AM प. बंगाल: पुलिस ने सेना के 4 जवानों को हिरासत में लिया, दो लोगों की पिटाई का है आरोप
12:01 AM IPL 10: मुंबई ने कोलकाता को 4 विकेट से हराया