अशोक वाजपेयी हिंदी साहित्य के लोकप्रिय लेखक, कवि और आलोचक हैं. साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित वाजपेयी की सबसे प्रसिद्ध किताबों में ‘कहीं नहीं वहीं’ और कविता संग्रह ‘शहर अब भी संभावना है’ शामिल है. कविता संग्रह और आलोचना पर उनकी 23 किताबें छप चुकी हैं. अशोक वाजपेयी आईएएस रहे हैं. लेकिन कवि के तौर पर ही उन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रियता पाई. उन्होंने भोपाल में भारत भवन की स्थापना में अहम भूमिका निभाई. अशोक वाजपेयी ललित कला अकादमी के अध्यक्ष भी रहे हैं.