दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की कुछ अज्ञात लोगों ने यहां की जम्मू कॉलोनी में धारदार हथियार से हत्या कर दी.
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह धारदार हथियारों से सतपाल (40), उनकी पत्नी वीना रानी (45), बेटा मुकेश (25), बहू सुमन (23), के अलावा एक और बेटे रिंकू (22) की हत्या कर दी गयी.
इस घटना के बारे में सतपाल के भाई ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि वीणा रानी का शव भंडार घर में पाया गया जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का शव घर के एक कमरे से मिला.
सतपाल एक मैरिज ब्यूरो चलाता था. उन्होंने बताया कि फरकपुर पुलिस स्टेशन में इस हत्या के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है.