देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन. चेहरा पहचानें, जीतें ईनाम. भाग लेने के लिए
10.26 PM: भारत वनडे सीरीज 5-0 से जीता, धोनी मैन ऑफ द सीरीज.
09.21 PM: भारत का बदला पूरा, वनडे सीरीज 5-0 से जीता.
07.55 PM: विशेष ट्रेन से राजस्थान जाएंगे भूटान नरेश और महारानी.
07.05 PM: श्रीनगर: आतंकियों ने 4 हमले किये, सुरक्षाकर्मी बने निशाना.
06.13 PM: भारत ने इंग्लैंड को दिया 272 रनों का लक्ष्य. धोनी ने बनाए नाबाद 75 रन. धोनी ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए.
06.10 PM: प्रवीण कुमार 16 रन बनाकर आउट हुए.
06.00 PM: महेंद्र सिंह धोनी ने अर्धशतक लगाया, इंग्लैंड के खिलाफ आठवां अर्धशतक.
04.52 PM: किरण बेदी के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उनके ट्रस्टी अनिल बल ने इस्तीफा दे दिया है. अखबारों में खबर आई थी कि अनिल बल ने ही किरण बेदी को गलत बिल मुहैया कराए. इन खबरों के बाद ही अनिल बल ने ट्रस्ट से इस्तीफा दिया है.
04.17 PM: सूत्रों के हवाले खबर, पीओके में हेलीकॉप्टर छुड़ाने के लिए भारत ने ली यूएस की मदद.
03.55 PM: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय विनिर्माण नीति को मंजूरी प्रदान की. नई नीति में अगले 10 वर्ष में जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने और 2020 तक 10 करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
03.35 PM: लोकपाल के मुद्दे पर टीम अन्ना और कांग्रेस के बीच बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार और सिविल सोसायटी के बीच मतभेदों को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए.
03.10 PM: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आवास रिण पर एक प्रतिशत की ब्याज सहायता देने की योजना का लाभ 15 लाख रुपये तक रिण पर लागू करने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी.
02.50 PM: मथुरा के निकट एक गांव में दो सिपाहियों की हत्या में लिप्त एक वांछित अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.
02.43 PM: वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा कीमत वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिये नीतिगत ब्याज दरों में वृद्धि से आर्थिक वृद्धि पर कुछ असर जरूर पड़ेगा.
02.38 PM: सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 115 रुपये बढ़ाकर 1,285 रुपये क्विंटल किया.
02.01 PM: कर्नाटक: पेड़ से टकराई बस, 5 लोगों की मौत और 29 घायल हुए.
02.01 PM: भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
01.50 PM: कैबिनेट ने पत्रकारों और गैर पत्रकारों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी संबंधी मामलों पर विचार के लिए गठित वेतन बोर्ड की सिफारिशों को मंजूरी दे दी. संशोधित वेतनमान एक जुलाई, 2010 से लागू होगा, भत्ते अधिसूचना की तारीख से.
01.17 PM: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के शरीर को दफना दिया गया है. अलजजीरा के हवाले से ये खबर आई है.
12.38 PM: श्रीनगर के लाल चौक पर सीआरपीएफ के बंकर को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया गया है. इस धमाके में 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.
12.23 PM: यूपी के महाराजगंज में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत.
12.20 PM: मुंबई में बड़े सेक्स रैकेट का भांडफोड़. 20 लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया. कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
12.10 PM: कैबिनेट ने सब्सिडी को मंजूरी दी, 15 लाख तक के होम लोन पर छूट, होम लोन पर एक फीसदी सब्सिडी.
11.32 AM: बिहार के गया जिले में फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमेता गांव के समीप दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गयी.
11. 02 AM: रिजर्व बैंक ने क्रेडिट पॉलिसी का किया एलान, रेपो रेट में 0. 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, रिवर्स रेपो रेट में भी 0.25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, सीआरआर में कोई बदलाव नहीं.
10. 45 AM: गृहमंत्री पी चिदंबरम ने कहा, अगर देश में जारी नकारात्मक सोच जारी रहती है तो वह उद्यमिता की नयी लहर की शुरुआत नहीं कर पाएगा.
10. 25 AM: मुंबई: दहीसर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 20 लड़कियों को छुड़ाया.
10. 18 AM: तिहाड़ जाएंगी सुषमा स्वराज, संसद नोट कांड के आरोपियों से करेंगी मुलाकात.
09. 50 AM: नवंबर में चीन के दौरे पर जा सकते हैं गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी.
09. 35 AM: कॉकपिट में एक पायलट को ऑक्सीजन की कमी होने से चिंतित अमेरिकी वायु सेना ने इस साल दूसरी बार दर्जनों एफ-22 लड़ाकू विमानों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.
09. 17 AM: गौतमबुद्ध नगर जिले के भट्टा पारसौल गांव में आंदोलनकारी किसानों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष की घटना के मौके पर कुछ महिलाओं के साथ कथित बलात्कार के आरोप में पीएसी के एक प्लाटून कमांडर सहित पुलिस और पीएसी के 16 अज्ञात जवानों के विरद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
09. 10 AM: अन्ना हजारे ने हवाई यात्रा भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहीं अपनी करीबी सहयोगी किरण बेदी का बचाव किया. उन्होंने कहा कि उनकी टीम के खिलाफ अभियान में सरकार में शामिल ‘चंडाल चौकड़ी’ का हाथ है.
08. 45 AM: लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी, उनके बेटे मुअत्तज्जिम और एक पूर्व सहायक के शवों को मिसराता के गोदाम क्षेत्र के फ्रीजर से निकाल लिया गया है.
08. 20 AM: दीवाली पर घर, कार, लोन सब हो सकते हैं महंगे, आरबीआई बढ़ा सकता है रेपो और रिवर्स रेपो रेट.
08. 10 AM: फजीहत के बाद किरण बेदी के बचाव में उतरे अन्ना, ब्लॉग में लिखा- सरकार में मौजूद 4 की चौकड़ी बदनाम करने पर तुली.
07. 56 AM: पंजाब के फजिल्का में पकड़ी गई 300 करोड़ की हेरोइन, पाकिस्तान से आई खेप में पिस्तौल, मैगजीन, गोलियां भी पुलिस ने किया बरामद.
07. 42 AM: वडोदरा में शक्की पति ने पत्नी को दी बेरहम मौत, बीच सड़क फेंका एसिड, पुलिस ने किया गिरफ्तार.
07. 20 AM: दीवाली के मौके पर जहर के कारोबार में उफान, धौलपुर में बहा नकली दूध, पटना में कोल्ड स्टोरेज में बंद डेढ़ टन डोडा बर्फी नष्ट.
07. 17 AM: कानपुर में टीवी के पिक्चर ट्यूब में विस्फोट, एक की मौत, 3 की हालत गंभीर, धमाके से उड़ी घर की छत.
07. 15 AM: जयपुर में शान से लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, गुलाबी शहर के सेंट्रल पार्क में 209 फीट की ऊंचाई पर तना देश का झंडा.
07. 12 AM: मुंबई के बंदरगाह पर कार्गो टमिर्नल के लिए खुदाई के दौरान मिला 45 किलो का बम, दूसरे विश्व युद्ध का है विस्फोटक.
07. 10 AM: इटली में दहशत का शबब बना माउंट एटना का ज्वालामुखी, 300 फीट ऊंची लावा की लहरों ने मचाया कोहराम.