scorecardresearch
 

दिल्ली, नोएडा में सीएनजी के दाम बढ़े

सीएनजी की खुदरा बिक्री करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत में 25 पैसे से लेकर 40 पैसे प्रति किलो तक वृद्धि की है.

Advertisement
X

सीएनजी की खुदरा बिक्री करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत में 25 पैसे से लेकर 40 पैसे प्रति किलो तक वृद्धि की है.

दिल्ली में जहां सीएनजी की कीमत 25 पैसे प्रति किलो बढकर 27.75 रुपये प्रति किलो हो गई, वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 40 पैसे बढकर 31 रुपये किलो हो गई. नये दाम 30 सितंबर और एक अक्तूबर की मध्यरात्रि से लागू हो गये.

सीएनजी की कीमत बढ़ाए जाने की वजह बताते हुए आईजीएल के प्रबंध निदेशक राजेश वेदव्यास ने कहा कि गैस की कुल लागत एवं कर.शुल्क बढ़ने की वजह से सीएनजी की कीमत में एक प्रतिशत से भी कम की बढ़ोतरी की गई है.

उन्होंने कहा कि कंपनी को आवंटित प्रशासनिक मूल्य नियंत्रण और कृष्णा गोदावरी बेसिन के डी.6 ब्लाक की गैस का पूरा इस्तेमाल करने के लिये भी कंपनी को ऊंची लागत पडेगी. कंपनी को बढी मांग को पूरा करने के लिये उंची कीमत चुकानी होगी.

Advertisement
Advertisement