पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को पंजाब तथा पूरे देश के लिए लाभदायक बताया है. उन्होंने किसान संगठनों और कुछ विशेषज्ञों से इस डील का विरोध करने वाले नकारात्मक रवैये को बदलने की अपील की है. जाखड़ का कहना है कि कुछ विरोधों के पीछे राजनीतिक उद्देश्य भी हो सकते हैं.