scorecardresearch
 

प्री-वेडिंग शूट में उलझे पंजाब पुलिस के जवान, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल

गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बीच पंजाब पुलिस का एक वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ गया है, जिसमें जवान प्री-वेडिंग शूट में तैनात दिख रहे हैं. बिक्रम सिंह मजीठिया ने सस्पेंशन की मांग कर सुरक्षा प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए. आरोप है कि जवानों को माणिक मेहता के शूट में लगाया गया था. पुलिस की प्रतिक्रिया अभी बाकी है. वहीं डीआईजी संदीप गोयल ने कहा कि दो पुलिसकर्मियों की हत्या मामले की हर एंगल से जांच जारी है.

Advertisement
X
(Photo: Representational)
(Photo: Representational)

पंजाब के गुरदासपुर जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर पर दो पुलिसवालों की हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था तब तक पंजाब पुलिस के जवानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो प्री-वेडिंग शूट के लिए तैनात नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया.

SAD नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने वीडियो पोस्ट करते हुए पुलिस वालों की सस्पेंशन की मांग की है. उन्होंने राज्य में सुरक्षा प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े किए जिसमें एडहॉक DGP और मुख्यमंत्री-कम-गृह मंत्री से सफाई मांगी गई है. निजी समारोहों के लिए पुलिसवालों के कथित इस्तेमाल पर भी चिंता जताई गई है. साथ ही मार्केट कमेटी चेयरमैन और वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की गई है.

फिलहाल पुलिस ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है. आरोप के मुताबिक, पंजाब पुलिस के मौजूदा जवानों को बटाला मार्केट कमेटी के नए चेयरमैन इंजीनियर माणिक मेहता के प्री-वेडिंग शूट के लिए तैनात किया गया था.

हाल ही में हुई थी हत्या
हाल ही में पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान होमगार्ड अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह के रूप में हुई. पुलिसकर्मियों की मौत पर डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर संदीप गोयल ने हाल ही में कहा था कि इस दुखद घटना में पुलिस ने अपने दो अधिकारियों को खो दिया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर 'अल-बुराक ब्रिगेड तहरीक-ए-तालिबान' नामक संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने का दावा किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह दावा फर्जी प्रतीत होता है. इसके बावजूद पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement