आसाराम के खिलाफ एक नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया है. केस भी दर्ज हो चुका है, लेकिन कानून के शिकंजे से अबतक दूर हैं आसाराम. हालांकि आरोपों के दबाव के बीच उन्होंने अपने भक्तों के सामने मामले पर सफाई पेश की है जिसका ऑडियो टेप आजतक के पास है.
गुजरात पर्यटन का प्रचार करने वाले अमिताभ बच्चन प्रदेश के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के लिए अपनी आवाज के गलत इस्तेमाल पर नाराज हैं. पर शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने इसे महज नौटंकी करार दिया है.
देश की मुद्रा रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 65 के स्तर से भी कमजोर हो गया और लगातार पांचवे सत्र में नया ऐतिहासिक निचला स्तर छुआ. वहीं सरकार ने कहा कि मुद्रा की स्थिरता के लिए वह और कदम उठाने पर विचार कर रही है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले महीने से ही प्रोत्साहन को वापस लिए जाने का संकेत देने पर रुपये में ताजा कमजोरी दर्ज की गई.
कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज को चैलेंज दिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे सुषमा स्वराज के खिलाफ विदिशा से अगला लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं.
खेल मंत्रालय ने तमाम कयासों पर विराम लगाकर गुरुवार खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार की मूल सूची को आधिकारिक दर्जा देकर चक्का फेंक की महिला एथलीट कृष्णा पूनिया की खेलों का सर्वोच्च सम्मान हासिल करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मंत्रालय ने इसके साथ ही पुष्टि की कि इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरण समारोह 29 अगस्त के बजाय 31 अगस्त को होंगे.
अब तक चीनी सेना का भारत की उत्तरी सीमा यानी चीन से सटे लद्दाख इलाके में ही दखलअंदाजी की खबरें और तस्वीरें सामने आती थीं. लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें कहा जा रहा है कि चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के फौजी हिंदुस्तानी सरहद में घुस आए हैं, वो भी अरुणाचल प्रदेश की सीमा के भीतर.
फिनलैंड की मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया ने गुरुवार को अपने लूमिया सीरीज में दो नए मॉडल-लूमिया 925 और लूमिया 625 पेश किए. ये फोन 18 से 25 वर्ष के उम्र वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं.
दागी सांसदों और विधायकों को बचाने के लिए सरकार ने एक नया पैंतरा अपनाया है. जब तक किसी दागी सांसद या विधायक पर आखिरी फैसला नहीं आ जाता, तब तक उन्हें जनता की नुमाइंदगी करने से नहीं रोका जाएगा. सरकार ने कैबिनेट में बड़ा फैसला करते हुए जनप्रतिनिधित्व कानून में संशोधन को मंजूरी दे दी है.
गुड़गांव में एक स्कूल बस में लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. लाश बस के स्टेपनी बॉक्स में थी. लड़की की उम्र करीब 17 साल है.
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हाल ही में अपने रिश्तों में गर्माहट लाने वाले ब्रिटेन ने गुरुवार को कहा कि उनके साथ संपर्क का मतलब उनका समर्थन करना नहीं है.