बीजेपी ने दिल्ली में सरकार बनाने का उपराज्यपाल का न्योता ठुकरा दिया है. उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात के बाद बीजेपी विधायक दल के नेता हर्ष वर्धन ने साफ कर दिया कि वे दिल्ली में सरकार नहीं बनाएंगे.
बीजेपी विधायक दल के नेता रमन सिंह ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वह लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं. राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में राज्यपाल शेखर दत्त ने रमन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. सिंह ने हिन्दी में पद व गोपनीयता की शपथ ली.
अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच AAP नेता कुमार विश्वास ने गुरुवार को कहा कि व्यक्तिगत रूप से वह इस प्रस्ताव के लिए तैयार हैं लेकिन अभी इस पर पार्टी की कोर कमेटी को अंतिम फैसला लेना है. कुमार ने कहा कि अगर पार्टी कल उन्हें प्रत्याशी बना दे तो वह परसों ही अमेठी निकल जाएंगे.
राज्यसभा में शुक्रवार को लोकपाल बिल पेश किया जाएगा. लेकिन सपा इसका विरोध करने वाली है. पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा, 'समाजवादी पार्टी लोकपाल के समर्थन में नहीं है. वैसे इस बिल को ला कौन रहा है? सरकार सभी को बेवकूफ बना रही है.'
समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल ने भी लोकपाल के बहाने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनता में विश्वास खो चुकी है इसलिए उसे कोई बिल संसद में पास कराने का हक नहीं है. उन्होंने कहा, 'नई सरकार सभी अहम बिल पास कराएगी. इस सरकार के सभी फैसले असंवैधानिक होते हैं.'
मामला मथुरा की एक पुलिस चौकी में एक सपा नेता ने अपनी ही पार्टी के मनोनीत नगर पालिका सभासद से चौकी में उठक-बैठक कराई. यही नहीं सभासद से सिर पर जूते भी मरवाए गए. इस दौरान पुलिस भी दर्शक बन खड़ी रही.
गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने पर विचार कर रही है. राहुल के इस संकेत को न ही 'हां' माना जा सकता है, न ही 'ना'. लेकिन इतना तो स्पष्ट है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस में विचार मंथन चल रहा है.
समलैंगिकता को अपराध बताने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने निराशा जताई है. उन्होंने कहा, 'यह मेरा निजी विचार है कि ये निजी स्वतंत्रता के मसले हैं. धारा 377 पर मैं हाई कोर्ट के फैसले के पक्ष में रहूंगा. ये व्यक्तिगत चुनाव का मामला है. हमारा देश विचारधाराओं की आजादी के लिए जाना जाता है.'
अन्ना हजारे के जनलोकपाल अनशन का गुरुवार को तीसरा दिन था. आम आदमी पार्टी
की ओर से कुमार विश्वास, संजय सिंह और गोपाल राय उनके अनशन में शामिल हुए,
लेकिन मंच पर नहीं गए. अरविंद केजरीवाल को भी यहां पहुंचना था लेकिन बुखार
होने की वजह से वह नहीं आए.