scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा

किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 1/16
हरिद्वार से चली किसान क्रांति यात्रा आखिरकार दिल्ली के किसान घाट पहुंचकर खत्म हो गई. मंगलवार को दिल्ली में दाखिल होने से रोके जाने के बाद किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर डेरा डाला था लेकिन देर रात किसानों को दिल्ली में घुसने की इजाजत मिल गई. (Photo: PTI)

किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 2/16
सबसे अफसोस की बात ये रही कि ये सब किसानों के साथ उस दिन हुआ, जो दिन बापू को याद करने का दिन है. किसानों पर ऐसी बेदर्दी दिखाने को लेकर मामला भी बढ़ गया, क्योंकि ये मुद्दा राजनीति ने लपकने में देर नहीं लगाई. खासतौर पर किसानों पर पुलिस एक्शन को लेकर. (Photo: PTI)
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 3/16
पुलिस ने 3 हज़ार जवान लगाए थे कि किसान दिल्ली-यूपी बॉर्डर से आगे बढ़ ना सकें. पुलिस एक्शन पर जवाब यही दिया गया कि भीड़ को मैनेज करने के लिए जो न्यूनतम फोर्स की ज़रूरत थी वही इस्तेमाल की गई.

Advertisement
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 4/16
पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के हिंसा में बदलने से उनके भी 7 जवान घायल हुए. लेकिन सवाल फिर भी यही है कि क्या पुलिस कुछ हज़ार लोगों की रैली को दिल्ली आने पर कंट्रोल नहीं कर सकती थी. (Photo: PTI)
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 5/16
मंगलवार रात हजारों किसान अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान घाट पहुंचे और चौधरी चरण सिंह की समाधि पर फूल चढ़ाकर इस यात्रा को खत्म कर दिया गया.
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 6/16
भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान घाट पर फूल चढ़ाकर हम अपना आंदोलन खत्म कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है और हमारी कोई भी मांग पूरी नहीं हुई हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अब आंदोलनकारी किसान अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे हैं. (Photo: PTI)
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 7/16
इससे पहले दिल्ली से उत्तर प्रदेश आने-जाने वाले लोगों को किसान क्रांति यात्रा की वजह से मंगलवार को परेशानी का सामना करना पड़ा. उनकी यात्रा की वजह से कई सड़कों को यातायात के लिए बंद किया गया था. किसान कर्ज माफी से लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने इस यात्रा का आह्वान किया है. (Photo: PTI)
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 8/16
पुलिस ने बताया कि दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जाने या आने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डीएनडी फ्लाईओवर, अप्सरा बॉर्डर, जीटी रोड, विकास मार्ग पर यातायात बाधित रहा. पुलिस ने कहा कि गांधी जयंती की छुट्टी होने की वजह से हालत काबू में रहे. (Photo: PTI)
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 9/16
दिल्ली यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी करके वाहन चालकों से मेरठ एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है. (Photo: AT)
Advertisement
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 10/16
दिल्ली में दाखिल होने से रोके जाने पर किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की. सरकार ने किसानों की कुछ मांगें मानने पर सहमति जताई थी और कुछ के लिए समय मांगा था. बाद में किसानों ने अपनी मांगों के संबंध में सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों पर भी भरोसा करने से इनकार कर दिया. (Photo: PTI)
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 11/16
ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) का कहना है कि दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर किसानों के शांतिपूर्ण विरोध मार्च को रोकने के लिए गांधी जयंती पर पुलिस की कार्रवाई बर्बरतापूर्ण थी और उनकी मांगों पर विचार करने का केंद्र का आश्वासन ‘झांसा’ लगता है. (Photo: PTI)
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 12/16
एआईकेएस के महासचिव और वामपंथी नेता अतुल कुमार अन्जान ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा महात्मा गांधी के विचारों को लेकर तथाकथित प्रतिबद्धता महज दिखावटी प्रेम और घड़ियालू आंसू बहाना है. (Photo: PTI)
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 13/16
स्वामीनाथन आयोग में भारतीय किसानों का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्जान ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर किसानों पर की गयी कार्रवाई की निंदा की. अन्जान ने कहा कि गांधी के सिद्धांतों का पालन करने का दावा करने वाली मोदी सरकार ने शांतिपूर्ण किसानों पर निशाना साधकर राष्ट्रपिता का अपमान किया है. (Photo: PTI)
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 14/16
एआईकेएस नेता ने कहा कि राजनाथ सिंह द्वारा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और कृषि रिण में छूट देने जैसी किसानों की मांग को तथाकथित रूप से स्वीकार करना ‘झांसा’ देना है. (Photo: PTI)
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 15/16
वहीं रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि अब केंद्र और प्रदेश सरकार को सबक सिखाने का वक्त आ गया है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी किसानों पर लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले दागे जाने की आलोचना की. (Photo: PTI)
Advertisement
किसान आंदोलन की तस्वीरें: कैसे 24 घंटे दिल्ली बनी रही अखाड़ा
  • 16/16
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक के बाद मंगलवार देर शाम उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा और लक्ष्मी नारायण आंदोलन स्थल पर पहुंचे, यहां सुरेश राणा को किसानों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. वहीं लक्ष्मी नारायण ने कहा कि किसानों के प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. (Photo: PTI)
Advertisement
Advertisement