scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

30 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें

30 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें
  • 1/9
आसाराम पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है. गुजरात हाई कोर्ट ने आसाराम की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज की थी, जिसके बाद से उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
30 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें
  • 2/9
रुपये की कमजोरी पर बोलने संसद पहुंचे प्रधानमंत्री अपनी कमजोरियों पर सफाई देने से आगे ही नहीं बढ़े. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कहीं भी विपक्ष प्रधानमंत्री को चोर नहीं कहता. इस पर विपक्ष ने उन्हें लपेट लिया.
30 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें
  • 3/9
लोकसभा में पीएम के दिए बयान पर विपक्ष ने निराशा जाहिर की है. लालू प्रसाद यादव, शरद यादव और यशवंत सिन्हा सब ने मिलकर प्रधानमंत्री की आलोचना की है.
Advertisement
30 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें
  • 4/9
पीएम के गुस्से पर विपक्ष ने एतराज जताया है, राष्ट्रपति से मिलकर आने के बाद बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि देश की हालत खस्ताहाल है, लेकिन सरकार के पास कोई ठोस उपाय नहीं.
30 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें
  • 5/9
एनआईए 12 दिनों तक यासीन भटकल से पूछताछ कर सकती है. आतंकी भटकल को आज दोपहर बाद दिल्ली लाया गया और पटियाला हाउस कोर्ट में एनआईए की विशेष बेंच के सामने पेश किया गया. जहां उसे 12 दिनों तक एनआईए की कस्टडी में भेज दिया गया.
30 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें
  • 6/9
देश की विकास दर मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही में घटकर 4.4 फीसदी दर्ज की गई, जो पिछले चार सालों में सबसे कम है.
30 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें
  • 7/9
जोधपुर पुलिस आसाराम को सरेंडर करने के लिए अब और अतिरिक्‍त समय नहीं देगी. साथ ही पुलिस का कहना है कि शुक्रवार रात ही एक टीम भोपाल जाएगी.
30 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें
  • 8/9
उत्तर प्रदेश और बिहार बाढ़ की ऐसी भयानक त्रासदी झेल रहे हैं कि हालात विकट हैं. जिंदगी तिनके की तरह बह रही है, घर, मकान, दुकान जल समाधि ले चुके हैं. कई जिलों में तो डर ये सताने लगा है कि बाढ़ से महामारी ना फैल जाए.
30 अगस्त 2013: तस्वीरों में देखें दिनभर की बड़ी खबरें
  • 9/9
विश्व कप 2014 में जगह लगभग पक्की कर चुके भारत ने शुक्रवार को मलेशिया को 2-0 से हराकर नौवें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई. भारत को फाइनल में दक्षिण कोरिया से भिड़ना है जो पहले ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है. ऐसे में भारत और मलेशिया पहले और दूसरे रिजर्व के रूप में भी विश्व कप के लिए लगभग क्वालीफाई कर गए हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement