scorecardresearch
 
Advertisement
भारत

26 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें

26 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 1/11
गिरफ्तारी देने के बाद अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने घेराव खत्म करने का एलान कर दिया है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को घर जाने के लिए कह दिया है. गिरफ्तारी देने के बाद उन्होंने कहा, 'हमारा प्रदर्शन करने का मकसद पूरा हो गया है और अब मैं सभी समर्थकों से अपील करता हूं कि वो वापिस लौट जाएं.'
26 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 2/11
कोयला ब्लॉक आवंटन को लेकर रविवार के घेराव में किरण बेदी के नहीं शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, किरण बेदी का बीजेपी को लेकर 'सॉफ्ट कॉर्नर' है, जबकि मेरा मानना है कि भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों समान रूप से जिम्मेदार हैं.
26 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 3/11
कांग्रेस महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज द्वारा कथित कोयला घोटाले के मामले में उन्हें दी गई खुली बहस की चुनौती को स्वीकार करते हुए उनसे इसके लिए समय और स्थान तय करने का अनुरोध किया है.
Advertisement
26 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 4/11
भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के खुदकु भाल्या के रहने वाले हैं. घरेलू क्रिकेट में उन्मुक्त दिल्ली के लिए खेलते हैं जबकि आईपीएल में वो दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए योगदान करते हैं.
26 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 5/11
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भारत की अंडर 19 टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद की टीम को तीसरा विश्व खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिये जमकर तारीफ की और कहा कि यह सलामी बल्लेबाज सीनियर टीम की तरफ से खेलने के लिये तैयार है.
26 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 6/11
भारतीय क्रिकेट टीम ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को न्यूजीलैंड को पारी और 115 रनों से पराजित कर दिया.
26 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 7/11
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले क्रिकेट टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ आलराउंड प्रदर्शन के लिए अपने खिलाड़ियों की सराहना की लेकिन साथ ही कहा कि नियमित तौर पर बारिश की बाधा के बीच कीवी टीम को दो बार आउट करना आसान नहीं था.
26 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 8/11
दिल्लीवालों पर मॉनसून की मेहरबानी फिलहाल जारी रहेगी. मंगलवार तक झमाझम बारिश होने का सिलसिला चलता रहेगा. अगले 48 घंटों के भीतर दिल्ली सहित, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की आशंका जताई गई है.
26 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 9/11
बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता ए. के. हंगल का रविवार को 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह काफी समय से बीमार थे.
Advertisement
26 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 10/11
अन्ना हजारे के अपने टीम का विघटन करने के बाद पहली बार उनकी पूर्ववर्ती टीम ने दिल्ली में अपना कार्यक्रम आयोजित किया. राजनीतिक विकल्प के घोषणा के बाद हुए घेराव प्रदर्शन में फिजां बदली बदली सी नजर आई.
26 अगस्त 2012: तस्वीरों में दिनभर की अहम खबरें | पढ़ें
  • 11/11
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने रविवार को कहा कि कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के हाथ भ्रष्टाचार में काले हो चुके हैं, इसलिए केवल ईमानदार व साफ छवि वाले लोगों को संसद में भेजा जाना चाहिए.
Advertisement
Advertisement