26 दिसंबर 2004 को 9.1 तीव्रता का एक भयानक भूकंप आया और अपने साथ लाया मौत की सुनामी. इस भयानक प्राकृतिक आपदा में लगभग 2 लाख 30 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. देखिए इस भयानक हादसे की विभिषिका को दिखाती कुछ तस्वीरें.
सुनामी से इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका समेत 14 देश प्रभावित हुए थे.
भारत के दक्षिणी राज्यों में सुनामी ने जबरदस्त तबाही मचाई थी.
इस हादसे ने लाखों की संख्या में न सिर्फ लोगों को मौत की नींद सुला दिया बल्की इससे कई गुना अधिक लोगों को विस्थापित भी कर दिया.
इस आपदा को लेकर पिछले कई वर्षो से भूकंप और लहरों की गति और आकार पर रिसर्च किए गए. क्रिसमस के एक दिन बाद और बॉक्सिंग डे के कारण इसे क्रिसमस सुनामी और बॉक्सिंग डे सुनामी जैसे नाम दिए गए.
सुनामी की तबाही से हुए नुकसान से निपटने में सभी देशों को काफी समय लग गया.
सुनामी की बर्बादी के बाद तबाह शहर का नजारा.
दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध स्थल भी सुनामी की भेंट चढ़ गए थे.
श्रीलंका का गाले स्टेडियम सुनामी के कारण तबाह हो गया था. बाद में सरकार ने इसे दोबारा बनवाया.
सुनामी का वह भयानक मंजर कौन भूल सकता है जब जमीन से कई फीट ऊपर पानी की लहरें आईं और सबको समाकर चली गईं.