क्या सीढ़ियां चढ़ना रोमांचकारी हो सकता है? यकीनन, आज के दौर में जहां दो मंजिल चढ़ने के लिए भी लोग लिफ्ट या एस्केलेटर को तरसते हैं, वहीं दुनिया में ऐसी कई अनोखी और खूबसूरत सीढ़ियां हैं, जिन पर चढ़ना और उन्हें देखना रोमांचकारी साबित हो सकता है.
Spiral Staircase, Taihang Mountains
चीन में बनी इस सीढ़ी की ऊंचाई 300 फीट है. लोगों के लिए यह सीढ़ी चढ़ना माउंटेनिंग जैसा रोमांच देता है. खास बात यह है इस चढ़ाई के लिए उम्र 60 साल से कम और शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त होना चाहिए.
Awaji Hyakudanen stairs
जापान के अवाजी द्वीप पर बनी सीढ़ी असल में 100-लेवल का एक बगीचा भी है. यह Awaji Yumebutai होटल और रिसॉर्ट का एक हिस्सा है. इस सीढ़ीनुमा बगीचे में छोटी-छोटी सीढ़ियों के अलावा एक सीधी सीढ़ी भी है.
Stairs Above The Sea
स्पेन में बनी इस सीढ़ी को एक छोटे द्वीप से मुख्य द्वीप को जोड़ने के लिए बनाया गया है. इसमें 237 पायदान हैं.
Moses Bridge Stairs
नीदरलैंड में बनी इस सीढ़ी को 'डूबी हुई सीढ़ी' भी कहा जाता है. यह सीढ़ी किसी डैम की तरह पानी को दो हिस्सों में बांटती है.
Rue Foyatier stairway
फ्रांस के पेरिस में बनी यह सीढ़ी पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण केंद्र है. इस सीढ़ी में 300 पायदान हैं.
El Penol Stone
740 पायदानों से बनी यह सीढ़ी कोलंबिया में स्थित है. यह एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक डैम के साथ बनी हुई है. इस सीढ़ी को पत्थरों से बनाया गया है.
Inca Trail staircase
पेरु के कुजको शहर का यह सबसे पुराना रास्ता है. यह सीढ़ी पहाड़ की ऊंचाइयों से लेकर पर्वतों की गहराइयों से होकर गुजरती है. इसमें कुल 1500 पायदान हैं, जिनमें कुछ ग्रेनाइट पत्थर से बने हैं.
Universe Cascade
स्कॉटलैंट में बनी यह सीढ़ी असल में एक प्राइवेट प्रॉपर्टी है. इसे साल में सिर्फ एक दिन के लिए आम जनता के लिए खोला जाता है. यह सीढ़ी कला का बेहतरीन नमूना है, जो झरने के अंदाज में बना हुआ है. इसमें 25 लैंडिंग बने हुए हैं, जो कॉस्मिक हिस्ट्री को भी दर्शाते हैं. इस सीढ़ी का ऊपरी हिस्सा नए जमाने को, जबकि निचला हिस्सा ब्रह्मांड की शुरुआत को दर्शाता है.
Girnar Stairs
गुजरात में बनी यह सीढ़ी एक जैन मंदिर को जाती हैं. इसमें 9999 पायदान हैं. यह दामोदर कुंड से शुरू होकर 4000 पायदान के बाद जैन मंदिर तक पहुंचती हैं, जबकि 2000 पायदान और चढ़ने पर अम्बा देवी का मंदिर आता है. 2000 पायदान और ऊपर चढ़ने पर कालिका मंदिर और 9999 पायदन चढ़कर दत्तात्रेय पादुका तक पहुंचा जा सकता है.
Haʻiku Stairs
अमेरिका के हवाई में बनी इस सीढ़ी को 'जन्नत की सीढ़ी' भी
कहा जाता है. इस सीढ़ी में कुल 3922 पायदान हैं. इसे लकड़ी से बनया गया
था, लेकिन 50 के दशक में इसे मॉर्डन लुक दिया गया. हालांकि 1987 के बाद इस
सीढ़ी को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया, लेकिन हाइकर्स अभी भी इस पर
चढ़ाई करते दिख जाते हैं.