scorecardresearch
 
Advertisement

NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से पूछा- आखिर चूक कहां हुई?

NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से पूछा- आखिर चूक कहां हुई?

NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. अदालत ने पूछा कि जब परीक्षा सुधार के लिए हाई पावर कमेटी गठित की गई थी और उसकी कई सिफारिशें लागू भी की जा चुकी थीं, तब इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई. सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से बताया गया कि पूर्व इसरो प्रमुख की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट अदालत में सौंप दी है. इस पर कोर्ट ने सिफारिशों के क्रियान्वयन और उनकी निगरानी को लेकर जवाब मांगा.

TOPICS:
Advertisement
Advertisement