प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे के दौरान सोमनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सोमनाथ अमृत महोत्सव में हिस्सा लिया. यह आयोजन मंदिर के पुनर्निर्माण और उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया. इस दौरान पीएम मोदी के लिए भव्य रोड शो का आयोजन किया गया. इसके बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे.