जेफरी एपस्टीन फाइल्स से एक नया खुलासा हुआ है जिसमें पहली बार एक भारतीय लड़की को पीड़ित बताया गया है. 13 जनवरी 2020 के ईमेल में वकील ब्रिटनी हेंडरसन ने अमेरिकी अधिकारियों को बताया कि कुछ पीड़ित लड़कियां थेरेपी लेना चाहती हैं. इस ईमेल में भारत की एक लड़की का उल्लेख भी था जो भारत में रह रही है. वकील ने पूछा कि क्या उसे भी छह फ्री थेरेपी सेशन मिल सकते हैं और क्या ये सेवाएं भारत में उपलब्ध हैं.