scorecardresearch
 
Advertisement

NEET पेपर लीक विवाद के बाद सख्त तैयारी, प्रश्नपत्र पहुंचाने में IAF की ली जाएगी मदद ?

NEET पेपर लीक विवाद के बाद सख्त तैयारी, प्रश्नपत्र पहुंचाने में IAF की ली जाएगी मदद ?

नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद केंद्र सरकार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए नए विकल्पों पर विचार कर रही है. सूत्रों के अनुसार आगामी 21 जून को होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों के इस्तेमाल पर मंथन किया गया है. इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वरिष्ठ अधिकारियों ने चर्चा की. सरकार का लक्ष्य परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखना और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या लीक की आशंका को रोका जा सके.

TOPICS:
Advertisement
Advertisement