Leaked Audio of Dawood: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim)पाकिस्तान से पूरी दुनिया में अपना काला कारोबार चला रहा है. मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड रहे दाऊद का एक ऑडियो सामने आया है. जिसमें दाऊद अपने गुर्गे से गुलशन कुमार हत्याकांड से जुड़ी बातें कर रहा है. इस एक्सक्लूसिव ऑडियो में आप दाऊद को बोलते हुए सुन सकते हैं जिसमें वो गुलशन कुमार हत्याकांड के मास्टरमाइंड नदीम सैफ के बारे में बात कर रहा है.