लोवर मिडिल क्वलास जो पांच दस रुपए साइड में रखकर सोचता है कि चलो कचौड़ी खाकर आते हैं. आम नागरिक जो शाम को घरों में दुकानों से तलते हुए समोसे देखकर सोचता है कि पैक करा लेते हैं, घर जाकर सबके साथ खाएंगे. वो आम जनता जो वड़ा पाव खाकर चाय पीकर सोचती है कि दिन भर काम कर लिया जाएगा. इन सबकी स्वाद ग्रंथि को अपनी दबाकर बैठना पड़ जाएगा क्योंकि 19 किलो वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 250 रुपए महंगा हो चुका है. 1 मार्च को जिसकी कीमत 2012 रुपए थी. 22 मार्च को जो घटकर 2003 रुपए पर आया था. वो 11 दिन के भीतर 2253 रुपए पर पहुंच गया. देखें ये रिपोर्ट.