जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने दिवाली का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाया, लेकिन उनकी नजरें दुश्मन की हर हरकत पर टिकी हुई हैं. एक जवान ने दुश्मन को सीधी चेतावनी देते हुए कहा, 'आप हमारे से पंगा लोगे तो बहुत महंगा पड़ेगा'. एक ओर जहां जवान हाई अलर्ट पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर त्योहार का जश्न भी मना रहे हैं. इस दौरान जवानों के लिए खास पकवान भी बनाए गए, जिसमें पनीर, खीर और पूड़ी शामिल हैं. जवानों का संदेश साफ है कि वे 24 घंटे सीमा पर तैनात हैं ताकि देशवासी चैन से दिवाली मना सकें।