दिल्ली ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपी बिलाल जासिर को श्रीनगर से गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिसमें रैपिड एक्शन फोर्स, दंगा नियंत्रण वाहन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ तैनात हैं. आरोपी की दस दिन की रिमांड मांगी गई है ताकि जांच एजेंसियां मामले के अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर सकें.