भोपाल के भौरी इलाके में एक मैरिज गार्डन में देर रात अचानक सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ और भीषण आग लग गई. उस समय शादी समारोह चल रहा था. आग लगते ही मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी गाड़ियां जलती आग के बीच से निकाल लीं. सिलेंडर फटने के बाद कई धमाके हुए, लेकिन किसी के घायल या मरने की खबर नहीं आई है.