अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित आइस हॉकी रिंग में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक टारगेटेड हमला था. गोलीबारी के तुरंत बाद शूटर ने खुद को भी गोली मार ली. स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.