scorecardresearch
 

बंगाल के मंत्री के बयान पर घिरी TMC, बचाव के लिए याद दिलाया BJP नेता शुभेंदु अधिकारी का पुराना बयान

बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरि का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर रंगभेदी टिप्पणी की थी. इसके अलावा, बीजेपी विधायक मनोज टिग्गा पर भी टिप्पणी की है. अखिल गिरि नंदीग्राम के एक गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे.

Advertisement
X
टीएमसी ने बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का एक पुराने बयान का वीडियो जारी किया है.
टीएमसी ने बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का एक पुराने बयान का वीडियो जारी किया है.

ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरि के विवादित बयान के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति गरमा गई है. बीजेपी लगातार सीएम ममता बनर्जी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर हमलावर है. अब टीएमसी भी काउंटर अटैक के लिए मैदान में आ गई है. रविवार को टीएमसी की तरफ से महासचिव कुणाल घोष ने मोर्चा संभाला और विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोला है. घोष ने शुभेंदु का एक पुराना वीडियो जारी किया है और पूछा है कि बीजेपी इसके बारे में क्या कहेगी? वीडियो में शुभेंदु बंगाल सरकार में मंत्री बीरबाहा हांसदा के बारे में विवादित बयान दे रहे हैं.

बता दें कि बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरि का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर रंगभेदी टिप्पणी की थी. इसके अलावा, बीजेपी विधायक मनोज टिग्गा पर भी टिप्पणी की है. अखिल गिरि नंदीग्राम के एक गांव में रैली को संबोधित कर रहे थे. हालांकि, विवाद बढ़ा तो अखिल गिरि ने माफी भी मांग ली.

कुणाल घोष ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को लेकर भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस ने भी उनको घेरा है. दूसरी तरफ ममता बनर्जी की पार्टी बैकफुट पर नजर आ रही है. अब टीएमसी ने भी काउंटर अटैक का प्लान बना लिया है. रविवार को टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने एक वीडियो क्लिप को शेयर किया है. हालांकि आजतक वीडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में शुभेंदु अधिकारी को बीरबाहा हांसदा पर टिप्पणी करते हुए सुना गया- 'ये मेरे सामने बच्चे हैं. जैसे कि बीरबाहा. ऐसे लोगों को मैं अपने जूतों के नीचे रखता हूं.'

Advertisement

बताते चलें कि बीरबाहा हांसदा बंगाल सरकार में मंत्री हैं. वे आदिवासी समाज से संबंधित विभाग की राज्य मंत्री हैं. उनके पास वन और उपभोक्ता मामलों का स्वतंत्र प्रभार है.

घोष बोले- अखिल गिरि के बयान की निंदा करते हैं

कुणाल घोष का ये सोशल मीडिया पोस्ट तब आया है, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर बीजेपी और कांग्रेस मंत्री अखिल गिरि को घेरने में लगी है. बताया जाता है कि शुभेंदु अधिकारी का ये पुराना विवादित बयान है. कुणाल ने ट्वीट किया और कहा- 'अखिल गिरी ने गलत बयान दिया है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं, लेकिन इसके बारे में क्या? बीरबाहा हांसदा माननीय मंत्री भी हैं. बीजेपी को SA (शुभेंदु अधिकारी) की इस भाषा के लिए भी निंदा करनी चाहिए. कृपया, उनके पहले के शब्दों को भी देखा जाए और उस पर विचार भी करना चाहिए.

कुणाल ने शुभेंदु के दावों को भी खारिज किया

कुणाल घोष ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी के दावों को भी खारिज किया है. उन्होंने कहा- अभिषेक बनर्जी के फुटबॉल क्लब का आईएसएल के लिए चयन हो गया है. टीएमसी सांसद ने रविवार शाम टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की है. अभिषेक बनर्जी के तीन साल के बेटे की ऐसी कोई बर्थडे पार्टी नहीं थी. कोलकाता के फाइव स्टार होटल में ऐसा कोई आयोजन नहीं हुआ है. शुभेंदु अधिकारी, अभिषेक बनर्जी के खौफ में हैं.

Advertisement

शुभेंदु ने ट्वीट कर आरोप लगाए थे

क्या है पूरा मामला

बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरि का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो 27 अक्टूबर को नंदीग्राम में शूट हुआ है. इसमें भी वे राष्ट्रपति मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं. वीडियो में उन्होंने बीजेपी विधायक मनोज टिग्गा पर भी टिप्पणी की है. वीडियो में गिरि कहते हैं- 'वो (शुभेंदु) विरोधी दल के नेता हैं तो शोभनीय बातें कहें. लेकिन वो बोलते हैं कि मैं देखने में खराब हूं. ऐसा है तो फिर द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं. शुभेंदु से कहिए तो यहां नंदीग्राम में आकर बोले कि द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं. मनोज टिग्गा देखने में कैसे हैं. तुम देखने में सुंदर हो लेकिन भीतर से पूरा कैंसर हो. बाहर से कपड़ा अच्छा है पर भीतर पूरा कैंसर है.

बीजेपी ने की गिरफ्तारी की मांग

बंगाल के मंत्री अखिल गिरि के बयान पर सबसे पहले बीजेपी ने विरोध जताया था. बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को पत्र लिखकर अखिल गिरि को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की थी. बीजेपी ने नंदीग्राम में TMC मंत्री अखिल गिरि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. हंगामा बढ़ने के बाद गिरि ने माफी भी मांग ली थी. उन्होंने कहा था कि मेरा मकसद राष्ट्रपति का अपमान करना नहीं था. बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी टीएमसी नेता के बयान पर आपत्ति जताई है. कांग्रेस की तरफ से अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'गिरि का बयान बेहद शर्मनाक था. राजनीति कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है. इस बारे में टीएमसी को कौन पढ़ाएगा? TMC को पाठ पढ़ाने का एक ही तरीका है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन किया जाए.'

Advertisement

(रिपोर्ट- ऋत्विक मंडल)

 

Advertisement
Advertisement